facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

आईपीएल बीमा पर बीसीसीआई को देना होगा ज्यादा प्रीमियम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:05 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आतंकवाद पुनर्बीमा दर में हुई 7-8 फीसदी की बढ़ोतरी को देखते हुए जोखिम कवर के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ेगा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बीमाकर्ता कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस ने पहले ही बीसीसीआई को पुनर्बीमा दर में बढ़ोतरी के बारे में कहा था और उन्हें प्रतिक्रिया का भी इंतजार है।
लाहौर में श्रीलंका के खिलाड़ियों पर जो हमले हुए, उसे देखते हुए आईपीएल मैच दक्षिण अफ्रीका में कराने का फैसला किया गया। इसी वजह से ओरिएंटल को अपनी दरों में बढ़ोतरी करनी पड़ी।
ओरिएंटल इंश्योरेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, ‘लंदन पुनर्बीमा बाजार में आतंकवाद बीमा की दरों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। हमने संशोधित दरों के बारें में लिखा है और हमें उम्मीद है कि ललित मोदी भारत वापस आते हैं तो वह इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।’
हालांकि अधिकारी का कहना है कि 375-400 करोड़ सम एश्योर्ड के लिए पूरी प्रीमियम 3-4 करोड़ से ज्यादा नहीं होगी। आईपीएल मैच अगर आग, आंतकवाद, बाढ़, बारिश या किसी राष्ट्रीय संकट की वजह से स्थगित हो जाए तो आईपीएल बीमा कवर सुरक्षा के तौर पर मुहैया कराएगा।
इसके अतिरिक्त बीसीसीआई के राजस्व में आई कमी को कवर करने के अतिरिक्त इस पॉलिसी के तहत फ्रें चाइजी और प्रायोजकों के नुकसान को भी कवर किया जाएगा। बीमाकर्ता ने आईएमजी ब्रोकर से  भी संपर्क किया है।
इस पूरे मसले पर नजर रखने वाले एक सूत्र का कहना है, ‘खिलाड़ियों पर आतंकी हमले को लेकर चिंता बढ़ रही है और मैचों के रद्द होने की संभावना ज्यादा है, इसी वजह से पुनर्बीमा का सहारा पाना थोड़ा मुश्किल है। जितनी सम एश्योर्ड की गई है उनकी दरें 2-2.5 फीसदी हो गया है।’
नैशनल इंडिया एश्योरेंस सोनी टेलीविजन से 500 करोड़ रुपये के कवर के लिए 0.65 फीसदी कम प्रीमियम लेता है। बाजार के सूत्रों के मुताबिक प्रसारणकर्ता को मौसम संबंधित किसी भी तरह की बाधा के मद्देनजर बीमा कवर दिया जाता है।
इन सूत्रों का कहना है कि प्रसारणकर्ता को पुनर्बीमा का सहारा मिलना अभी बाकी है। जब नैशनल इंडिया एश्योरेंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रामासामी से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी देने से इनकार कर दिया।

Advertisement
First Published - April 11, 2009 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement