facebookmetapixel
Advertisement
1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकचीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयर

दिसंबर में आधे महीने से ज्यादा बैंकों में रहेंगी छुट्टियां; वापस लौटने से पहले जान लें वजह और तारीख

Advertisement

बैंक कर्मचारियों की इस महीने 6 दिन देशव्यापी हड़ताल होने जा रही है। अलग-अलग बैंकों के कर्मचारी अलग-अलग दिन स्ट्राइक पर बैठेंगे।

Last Updated- November 23, 2023 | 6:39 PM IST
Bank Holiday today 2026

दिसंबर में बहुत ज्यादा न तो धार्मिक त्योहार होते हैं और न ही कोई राष्ट्रीय पर्व, मगर इस महीने कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। दिसंबर महीने में गैजेटेड छुट्टियों के अलावा, साप्ताहिक छुट्टियां और सेकंड सटर्डे यानी दूसरे शनिवार को छुट्टी होना तो साधारण बात है मगर कुछ छुट्टियां इसके अलावा भी हो रही हैं और वो हैं हड़ताल की छुट्टियां। बैंक कर्मचारियों की इस महीने 6 दिन देशव्यापी हड़ताल होने जा रही है। अलग-अलग बैंकों के कर्मचारी अलग-अलग दिन स्ट्राइक पर बैठेंगे।

दिसंबर महीने में 7 हॉलिडे पड़ रहा है तो वहीं दो महीने का शनिवार और 5 रविवार है। इस दिन तो बैंक बंद की रहेंगे साथ ही महीने के आखिरी हफ्ते में क्रिस्मस जैसा बड़ा त्योहार भी है।

किसने किया हड़ताल का ऐलान

बता दें कि ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोशिएन (AIBEA) ने दिसंबर में 6 दिन की देशव्यापी बैंक स्ट्राइक का ऐलान किया है जिसके चलते अलग-अलग दिनों में बैंकों के कामकाज प्रभावित रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन कौन सा बैंक रहेगा बंद-

कब हड़ताल पर जाएंगे बैंक?

AIEBA यानी All India Bank Employees’ Association ने बीते दिनों ये घोषणा की वो 4 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों पर हड़ताल पर जाएंगे.

4 दिसंबर – PNB, SBI, पंजाब ऐंड सिंध बैंक

5 दिसंबर- बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), बैंक ऑफ इंडिया (BoI)

6 दिसंबर- केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑ‍फ इंडिया

7 दिसंबर- इंडियन बैंक, यूको बैंक

8 दिसंबर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र

11 दिसंबर- इस दिन सभी प्राइवेट बैंक रहेंगे हड़ताल पर

इस दिन सभी बैंकों में रहेगा हॉलिडे, देखें RBI की अवकाश लिस्ट

1 दिसंबर 2023: इस दिन अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, दोनों राज्यों में स्थापना दिवस के कारण अवकाश रहेगा।

3 दिसंबर 2023: इस दिन रविवार है। इस दिन देश में सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।

4 दिसंबर 2023: सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

9 दिसंबर 2023: इस दिन दूसरा शनिवार (सेकंड सटर्डे) है। इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।

10 दिसंबर 2023: इस दिन रविवार है। पूरे देश में सारे बैंकों का अवकाश रहेगा।

12 दिसंबर 2023: पा- तोगन नेंगमिंजा संगमा की वजह से मेघालय में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 दिसंबर 2023: लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

14 दिसंबर 2023: इस दिन फिर से लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 दिसंबर 2023: इस दिन रविवार है।

18 दिसंबर 2023: यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण मेघालय में सारे बैंक बंद रहेंगे।

19 दिसंबर 2023: गोवा मुक्ति दिवस के कारण पूरे राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

23 दिसंबर 2023: महीने का चौथा शनिवार।

24 दिसंबर 2023: रविवार

25 दिसंबर 2023: देशभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। पूरे देश में सारे बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर 2023: इस दिन क्रिस्मस सेलीब्रेशन होगा। इसलिए इस दिन मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में सभी बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर 2023: इस दिन भी नागालैंड में किस्मस सेलीब्रेशन होगा। राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर 2023: यू किआंग नांगबाह के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

31 दिसंबर 2023: साल 2023 के अंतिम दिन रविवार है। इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग में नहीं पड़ेगी कोई अड़चन

बता दें कि साल 2023 के अंतिम महीने में भले ही 18 छुट्टियां हो रही हों, जो कि आधे महीने से भी 3 दिन ज्यादा है, मगर ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा सभी बैंकों के सभी ग्राहक ले सकेंगे। वह चाहे UPI हो, Net Banking हो या अन्य कई साधनों में से एक। आप सब कुछ मोबाइल बैंकिंग के जरिये निपटा सकते हैं। हां, मगर ध्यान में ये बात जरूर रखें कि अगर कोई कागजी काम फंस रहा है तो बैंक जाना जरूरी हो जाएगा। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टी की तारीख जरूर देख लें ताकि जाकर बिना काम के वापस न लौटना पड़े।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement