facebookmetapixel
Advertisement
भारत में ग्रीन एनर्जी का बूम, 500 GW लक्ष्य से बदलेगा रियल एस्टेट का पूरा नक्शापेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद तेल कंपनियों का घाटा ₹1 लाख करोड़ पार करने की आशंकाभारतीय ग्राहकों ने बैंकों को दिया साफ संदेश, तेज ऐप और बेहतर डिजिटल सपोर्ट अब सबसे बड़ी जरूरतक्या आपके बच्चे का बैंक अकाउंट नहीं है? फिर भी इन ऐप्स से दे सकते हैं पॉकेट मनीपश्चिम एशिया संघर्ष पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान, पुतिन संग बैठक में उठाया मुद्दाAI की रेस में Google का बड़ा दांव, नया Gemini और स्मार्ट Search फीचर्स देख दंग रह जाएंगे आपUN ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, फिर भी दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में शामिलNBFC Stocks: चोलामंडलम, श्रीराम फाइनेंस और इंडिया शेल्टर बने ब्रोकरेज के टॉप पिक, जानिए क्यों बढ़ा भरोसाSuper El Niño: 2026 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ला सकता है सुपर एल नीनो, IMD भी अलर्ट₹148 से ₹220 तक टारगेट, आखिर IGL को लेकर क्यों बंटे हुए हैं एक्सपर्ट्स?

बैंकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: RBI ने निवेश उतार-चढ़ाव बफर रखने की अनिवार्यता खत्म की

Advertisement

यह प्रावधान निवेश के मूल्य में गिरावट के जोखिम से बचाव के लिए अतिरिक्त बफर के रूप में रखा जाता था

Last Updated- May 18, 2026 | 11:34 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए ‘निवेश उतार-चढ़ाव रिजर्व’ (आईएफआर) बनाए रखने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। यह प्रावधान निवेश के मूल्य में गिरावट के जोखिम से बचाव के लिए अतिरिक्त बफर के रूप में रखा जाता था।

केंद्रीय बैंक ने ‘वाणिज्यिक बैंक—निवेश पोर्टफोलियो का वर्गीकरण, मूल्यांकन और संचालन (द्वितीय संशोधन) निर्देश, 2026’ जारी करते हुए कहा कि बाजार जोखिम और निवेश से जुड़े सतर्कता संबंधी ढांचे में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा निर्देशों में संशोधन किया गया है।

भारत में शाखा मॉडल के तहत संचालित विदेशी बैंकों के लिए यह राशि सीधे भारतीय बही-खातों में रखे वैधानिक रिजर्व या ऐसे हस्तांतरणीय अधिशेष में डाली जाएगी, जिसे बैंक के भारत में संचालन के दौरान देश से बाहर नहीं भेजा जा सकेगा।

केंद्रीय बैंक ने सहकारी बैंकों, लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों के लिए आईएफआर से संबंधित अलग-अलग परिपत्र भी जारी किए हैं। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों के मामले में आईएफआर में राशि का हस्तांतरण अनिवार्य विनियोजन के बाद शुद्ध लाभ से किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 18, 2026 | 11:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement