facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

ब्रोकरेज कंपनियों से पीएनबी ने मिलाया हाथ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:25 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक ने ऑनलाइन शेयर कारोबार को मजबूती प्रदान करने के लिए नेटवर्थ स्टॉक ब्रोकिंग और एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज समेत चार ब्रोकरेज कंपनियों के साथ करार किया है। 
पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज एक बयान में कहा है कि बैंक ने ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए एनएसबीएल, एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज, एसएएम ग्लोबल सिक्योरिटीज और एसएमसी कॉमट्रेड के साथ समझौता किया है।
पीएनबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के सी चक्रवर्ती ने कहा, ‘ग्राहकों को प्रतिस्पर्ध्दी दर पर एक अकाउंट के साथ बचत, डी-मैट और ट्रेडिंग अकाउंट की पेशकश की जाएगी।’ देश का दूसरा सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक पीएनबी आईडीबीआई कैपिटल मार्केट सर्विसेज के साथ फिलहाल देश भर में फैले 60 केंद्रों के 139 शाखाओं के जरिए अपने ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रेडिंग की पेशकश करता है।
पंजाब नैशनल बैंक ने आज कहा कि मौजूदा परिस्थिति में प्रधान उधारी दर  (पीएलआर) में कटौती करने की गुंजाइश कम है। देश के इस दूसरे सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक की पीएलआर फिलहाल 11. 5 फीसदी है।
चक्रवर्ती ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति के तहत पीएलआर में कटौती की गुंजाइश बेहद कम है। अगर बैंकों में जमा और आरक्षित राशियों पर ब्याज की लागत कम हो तो ऋणों पर ब्याज में कटौती की गुंजाइश हो सकती है।

Advertisement
First Published - April 14, 2009 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement