facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा

प्रबंधन ने नहीं बेचे शेयर: आईसीआईसीआई

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:40 PM IST

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को कहा है कि शेयर बाजार में उसके शेयरों में आई दस फीसदी से ज्यादा की भारी गिरावट के बाद उससे टॉप मैनेजमेंट (उच्चतम प्रबंधन) के लोगों ने बैंक के शेयरों की बिकवाली नहीं की है।


बैंक ने अपने बयान में कहा कि इस तरह की अफवाले बिलकुल बेबुनियाद और गैर जिम्मेदाराना हैं और उसके प्रबंधन के सदस्यों ने मौजूदा साल में बैंक के कोई शेयर नहीं बेचे हैं। लीमन ब्रदर्स में बैंक के एक्सपोजर को लेकर कई तरह की आशंकाएं बाजार में फैलने के बाद मंगलवार को बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई थी।

हालांकि बैंक ने मंगलवार को कहा था कि लीमन के सीनियर बांडों में उसका निवेश करीब 570 लाख यूरो यानी 810 लाख डॉलर है और ताजा हालातों में उसने इसके लिए प्रोवीजनिंग बढ़ा कर 280 लाख डॉलर की कर दी है यानी उसने आधी रकम की प्रोवीजनिंग कर ली है।

बैंक के शेयर में बुधवार को भी सवा पांच फीसदी से ज्यादा गिरकर 560 रुपए के करीब जा पहुंचा। मंगलवार को इसमें दस फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई थी। गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में मंगलवार को हुए दिनभर के कारोबार केदौरान 10 फीसदी की गिरावट आई जब आईसीआईसीआई बैंक की ओर से बयान आया कि लीमन में बैंक के 80 अरब डॉलर के सीनियर बांड हैं।

Advertisement
First Published - September 17, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement