facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!

शिकायत निपटान के लिए एनबीएफसी में आंतरिक ओम्बड्समैन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:23 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ग्राहकों की शिकायतों की निपटान प्रक्रिया में तेजी लाने की खातिर एनबीएफसी के लिए आंतरिक ओम्बड्समैन योजना लागू करने की तैयारी में है। इस संबंध में विस्तृत ब्योरा अलग से जारी किया जाएगा, आरबीआई ने एक बयान में यह जानकारी दी।
आरबीआई ने कहा कि यह कदम बैंकों व नॉन-बैंक पेमेंट सिस्टम के भागीदारों के लिए बनी आंतरिक ओम्बड्समैन योजना की तर्ज पर होगा। वित्तीय कंपनियां शिकायत निपटान व्यवस्था के शीर्ष पर ओम्बड्समैन की नियुक्ति करेंगी ताकि सेवाओं में कमी से संबंधित शिकायतों की जांच की जा सके। एमएसएमई, माइक्रोफाइनैंंस, हाउसिंग, वाहनों के वित्त पोषण समेत विभिन्न क्षेत्रों में वित्त के विस्तार में वित्तीय कंपनियों ने अहम भूमिका निभाई है। देश में एनबीएफसी की बढ़ती अहमियत, ताकत और प्रसार ने बेहतर ग्राहक अनुभव की अनिवार्यता पैदा की है, जिसमें शिकायतों के बेहतर निपटान की व्यवस्था शामिल है।
पिछले कुछ वर्षों में आरबीआई ने शिकायत निपटान की खातिर एनबीएफसी के लिए नोडल अफसर की नियुक्ति को अनिवार्य बनाया है, साथ ही उनके लिए ओम्बड्समैन स्कीम भी पेश किया है। कई एनबीएफसी ने अपनी वित्तीय योजनाओं की डिलिवरी को सहारा देने और ज्यादा ग्राहकों को  सेवाएं देने के लिए डिजिटल तरीका अपनाया है।

Advertisement
First Published - October 8, 2021 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement