facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

ऑस्ट्रेलिया में लगातार छठी बार बढ़ाई गई ब्याज दर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को अपनी मानक ब्याज दर में लगातार छठे महीने वृद्धि की जिससे यह नौ महीनों के उच्च स्तर 2.6 फीसदी पर पहुंच गई। ‘रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया’ ने नकदी दर में 0.25 फीसदी की वृद्धि की जो विश्लेषकों की उम्मीदों से कम है। विश्लेषकों ने 0.50 फीसदी वृद्धि की संभावना जताई थी।
लगातार बढ़ रही ब्याज दर 

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई केंद्रीय बैंक पिछले चार बार से ब्याज दर में 0.5-0.5 फीसदी की वृद्धि करता रहा है। उसके पहले मई में केंद्रीय बैंक ने 0.25 फीसदी की वृद्धि की थी जो अगस्त 2013 के बाद की पहली बढ़ोतरी थी। 
इस बार ब्याज दर में हुई कम वृद्धि- गवर्नर फिलिप लोव

केंद्रीय बैंक के गवर्नर फिलिप लोव ने कहा कि इस बार ब्याज दर में कम वृद्धि करने का यह मतलब है कि नकदी दर सीमित अवधि में खासी बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी वृद्धि का फैसला मुद्रास्फीति एवं श्रम बाजार के परिदृश्य के आकलन पर निर्भर करेगा। ऑस्ट्रेलिया में मुद्रास्फीति इस समय 6.1 फीसदी है और दिसंबर तिमाही में इसके 7.75 फीसदी के स्तर तक पहुंच जाने की संभावना है। वहीं केंद्रीय बैंक इसे दो-तीन फीसदी के दायरे में लाने का प्रयास कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात यह है कि बेरोजगारी दर 50 साल के निम्न स्तर 3.5 फीसदी पर है। 
25 अक्टूबर को पेश होगा आर्थिक ब्लूप्रिंट

वित्त मंत्री जिम चामर्स 25 अक्टूबर को सरकारी खर्च से संबंधित अपना आर्थिक ब्लूप्रिंट पेश करेंगे। चामर्स ने कहा कि वह मुद्रास्फीति और खराब होते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपनी आर्थिक योजना का खाका तैयार करेंगे।
 

Advertisement
First Published - October 4, 2022 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement