facebookmetapixel
Advertisement
SME IPO की धूम! अगस्त में जुटाए करीब ₹1220 करोड़, 2026 में अब तक सबसे ज्यादाऑटो बिक्री ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीसागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती; अब तक 10 गिरफ्तारखाते में एक भी रुपया नहीं? घबराने की जरूरत नहीं, पात्र खाताधारक ऐसे ले सकते हैं ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्टसुपर अल नीनो से बिगड़ेगा चीनी-एथेनॉल का गणित? घटती फसल और कम स्टॉक ने बढ़ाई चिंतासोना-चांदी में गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवलIPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदाकच्चे तेल ने बिगाड़ा बाजार का मूड, निफ्टी 23,800 के नीचे; आगे और आएगी गिरावट?मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पार

डिजिटल लेनदेन में जून में हुआ सुधार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:07 AM IST

अप्रैल और मई में धीमा रहने के बाद यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से होने वाला लेनदेन जून में संख्या और मूल्य दोनों लिहाज से रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंचा। जून में यूपीआई से 2.8 अरब लेनदेन हुए जिसका मूल्य 5.47 लाख करोड़ रुपये रहा। ये आंकड़े मई की तुलना में मात्रा के लिहाज से 10.6 फीसदी और मूल्य के लिहाज से 11.56 फीसदी अधिक हैं। यूपीआई भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का अग्रणी भुगतान प्लेटफॉर्म है।
यह उछाल मई के मध्य में कोविड के मामले के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे धीरे कम होने से अर्थव्यवस्था के खुलने के अनुरूप ही है। विभिन्न जगहों पर लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद कारोबारी गतिविधि पटरी पर लौटी है।      
महामारी की दूसरी लहर और उसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए लगाए गए स्थानीय लॉकडाउन के कारण अप्रैल और मई में लेनदेन की संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी। मई में यूपीआई से 2.53 अरब लेनदेन हुए जो अप्रैल और मार्च की तुलना में क्रमश: 4.16 फीसदी और 7.32 फीसदी नीचे था। मूल्य के लिहाज से यूपीआई से 4.9 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए थे जो अप्रैल और मार्च की तुलना में क्रमश: 0.66 फीसदी और 3 फीसदी कम थे।
मार्च में यूपीआई से 2.73 अरब लेनदेन का नया रिकॉर्ड बना था जो मूल्य के लिहाज से 5.04 लाख करोड़ रुपये का रहा था। लेकिन उसके बाद से मात्रा और मूल्य दोनों स्तर पर इसमें गिरावट दर्ज की गई थी जिसकी वजह देश में कोविड संक्रमण के मामलों में इजाफा होना था।

Advertisement
First Published - July 1, 2021 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement