facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

ICICI Bank ने किया FD के इंटरेस्ट रेट में इजाफा, ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:47 PM IST

प्राइवेट सेक्‍टर की अग्रणी बैंक ICICI ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ने अपने कस्टमर्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fix Deposit or FD) पर इंटरेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी की है। बता दें कि नई ब्याज दर 29 अक्टूबर से लागू हो गई है। 

बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, दो करोड़ से कम की FD पर ब्याज दर बढ़ाया गया है। यानी 2 करोड़ से कम के टर्म डिपॉजिट पर 7-14 दिन के लिए इंटरेस्ट रेट 3 फीसदी होगा, 15-29 दिनों के लिए ब्याज दर 3 फीसदी, 30-45 दिनों के लिए 3.50 फीसदी, 46-60 दिनों के लिए 3.75 फीसदी, 61-90 दिनों के लिए 4 फीसदी, 91-184 दिनों के लिए 4.50 फीसदी, 185-289 दिनों के लिए 5.25 फीसदी, 290 दिनों से लेकर 1 साल से कम के लिए 5.50 फीसदी का रिटर्न मिलेगा।

वहीं 2 करोड़ या उससे ऊपर वाली राशि पर इंटरेस्ट रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बता दें कि बैंक अपने कस्टमर्स को 7 से 10 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहा है। 

जानिए अवधि के हिसाब से कितना मिलेगा रिटर्न- 

1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.10 फीसदी
18 महीने से 2 साल तक- 6.15 फीसदी
2 साल 1 दिन से 3 साल तक- 6.20 फीसदी
3 साल 1 दिन से 5 साल तक- 6.35 फीसदी
5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल- 6.25 फीसदी

Advertisement
First Published - October 30, 2022 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement