facebookmetapixel
Advertisement
जंतर-मंतर पर गूंजा Gen Z का गुस्सा, क्या कॉकरोच जनता पार्टी बन रही युवाओं की नई आवाज?मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय? BJP के हालिया फैसलों ने तेज की अटकलेंदवाओं की कीमतें बढ़ेंगी या नहीं? औषधि सचिव ने दिया जवाबभारत में हाइड्रोजन क्रांति की आहट! IFC ने खोला अरबों डॉलर के निवेश का रास्ताLIC क्यों ढूंढ रही है नए निवेश के रास्ते?ATM में नकदी संकट की आशंका! सरकार ने बैंकों को भेजा इमरजेंसी मेल, वजह क्या है?भारत में अचानक क्यों बढ़ गईं 480 ऑटो कंपनियां?Tata Motors: डेटा, सॉफ्टवेयर और कनेक्टेड व्हीकल्स से होगी अरबों की कमाई?भारत-चिली व्यापार समझौते में नया पेंच, वाइन और फलों की मांग पर अटकी सीईपीए डीलBlinkit-Flipkart को चुनौती! Amazon Now के जरिए 100 शहरों में छाने की तैयारी

HDFC Bank Q2 Results: सितंबर तिमाही मुनाफा 5% बढ़कर 16,821 करोड़, एनपीए में मामूली बढ़त

Advertisement

HDFC Bank Q2 Results: बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई इस तिमाही में 74,017 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 67,698 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 19, 2024 | 3:34 PM IST
HDFC Bank
Representative Image

HDFC Bank Q2 Results: निजी क्षेत्र के HDFC बैंक ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5% की बढ़ोतरी के साथ 16,821 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 15,976 करोड़ रुपये था। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 85,500 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 78,406 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई इस तिमाही में 74,017 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 67,698 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय (NII) में 10% की ग्रोथ देखने को मिली, जो बढ़कर 30,110 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 27,390 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की क्वालिटी को लेकर, HDFC बैंक की ग्रॉस NPA सितंबर 2024 के अंत तक 1.36% तक बढ़ गई, जो एक साल पहले 1.34% थी। इसी तरह, नेट NPA भी बढ़कर 0.41% हो गई, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही में 0.35% थी।

एकीकृत आधार पर, बैंक का शुद्ध मुनाफा 6% की वृद्धि के साथ 17,826 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 16,811 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement