facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

डॉयचे बैंक के पूर्व को-सीईओ अंशु जैन का 59 साल की उम्र में निधन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:38 PM IST

डॉयचे बैंक के पूर्व को-सीईओ (सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी) अंशु जैन का निधन हो गया है। भारत में जन्मे जैन 59 साल के थे। वह पिछले पांच साल से कैंसर से लड़ रहे थे।
डॉयचे बैंक ने शनिवार को बयान में कहा, ‘‘हमारे पूर्व सह-सीईओ अंशु जैन का शनिवार सुबह निधन हो गया है। वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।" जैन 2017 से डुओडनल (ग्रहणी) कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिजनों ने कहा कि कैंसर का पता चलने के बाद शुरुआती चार साल में जैन ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर इस बीमारी का मजबूती से मुकाबला किया। जैन का जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद मैसाच्यूसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय से फाइनेंस में एमबीए किया था।

जैन ने वॉल स्ट्रीट में अपनी करियर की शुरुआत मेरिल लिंच के साथ की थी। उन्हें 2009 में डॉयचे बैंक के प्रबंधन बोर्ड में शामिल किया गया था। 2012 से 2015 तक वह बैंक के सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। डॉयचे बैंक के सीईओ क्रिश्चियन स्विंग ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने भी जैन के साथ काम किया है वे उनके नेतृत्व को हमेशा याद रखेंगे। बैंक के प्रति उनका समर्पण हम सभी पर गहरा प्रभाव छोड़ने वाला है। हम उनकी पत्नी, बच्चों और मां के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

Advertisement
First Published - August 14, 2022 | 11:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement