facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रेपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Update: RBI के ऐलान के बाद बाजार में तेजी, Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पार; Realty Index 2% उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफर

फेडरल रिजर्व भी सवालों के घेरे में

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:40 PM IST

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 85 अरब डॉलर का कर्ज देकर एआईजी को तो जरूर डूबने से बचा लिया है लेकिन इसके साथ ही बैंक ने लीमन ब्रदर्स को संकट से न उबारने के बाद जो विश्वसनीयता हासिल की थी वो शायद मुश्किलों में आ सकती है।


एआईजी को उबारने केबाद अब कुछ और वित्तीय कंपनियां भी अपना संकट लेकर फेडेरल रिजर्व के सामने पूंजी केलिए हाथ फैला सकती है।

गौरतलब है कि लीमन ब्रदर्स को बचाने की कवायद से हाथ खींच लेने के दो दिन बाद ही केन्द्रीय बैंक ने अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप (एआईजी) को कर्ज देकर कुछ सवालों को जन्म दे दिया है कैसे वह यह तय करती है कि कोई कंपनी इतनी ज्यादा बड़ी है कि उसे डूबने से बचाया जाना जरूरी है।

इससे पहले अमेरिकी केन्द्रीय बैंक ने 29 अरब डॉलर को कर्ज देकर बीयर र्स्टन्स को बचाया जबकि 100 अरब डॉलर की सहायता देकर इसने वित्तीय कंपनी मेई और फ्रेडी को बचाया और मंगलवार को इसने एआईजी को 85 अरब डॉलर का कर्ज दिया लेकिन इन सब केबीच करदाता अपने आप को 900 अरब डॉलर के कर के बोझ तले पाते हैं।

बिजनेस के प्रोफेसर नूरिल रोबिनी ने कहा कि फेडरल बैंक ने यह दिखाने की कोशिश की कि लीमन ब्रदर्स को बचाने का कोई फायदा नहीं है लकिन इसके दो दिन बाद बैंक एआईजी को डूबने से बचा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मूल रूप से हम उस अपनी पुरानी परंपरा को ही आगे बढ़ा रहें हैं।

Advertisement
First Published - September 17, 2008 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement