facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

केनरा बैंक ने बढ़ाई MCLR दर, महंगा होगा कर्ज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

  केनरा बैंक से कर्ज लेने वालों के लिए बुरी खबर है। बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि 0.10 से 0.15 फीसदी तक की गई है।
केनरा बैंक ने मंगलवार को विभिन्न अवधि के ऋण के लिए कोष की सीमान्त लागत (एमसीएलआर) आधारित ऋण दर में 0.15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार में यह जानकारी दी। बैंक ने कहा कि यह बढ़ोतरी बुधवार (सात सिंतबर) से लागू होगी। 

एक साल की अवधि की बेंचमार्क एमसीएलआर मौजूदा 7.65 प्रतिशत से बढ़कर 7.75 प्रतिशत होगी। वाहन, व्यक्तिगत और गृह ऋण जैसे ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती है।
सूचना में कहा गया है कि एक दिन से लेकर एक महीने की अवधि की एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है। जबकि तीन महीने के ऋण के लिए एमसीएलआर 0.15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 7.25 प्रतिशत हो गई है। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद तमाम वाणिज्यिक बैंक कर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 6, 2022 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement