बैंक

Bank Holidays in October: अगले महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब होगी छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, विभिन्न राज्यों में अलग-अलग राज्य-विशिष्ट त्योहारों के चलते बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- September 28, 2024 | 10:44 AM IST

Bank Holidays in October 2024: अक्टूबर 2024 में त्योहारों की रौनक के साथ बैंकों में लंबी छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। अगले महीने दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के चलते कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, विभिन्न राज्यों में अलग-अलग राज्य-विशिष्ट त्योहारों के चलते बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। इनमें राज्य-विशिष्ट त्योहार, गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और हर रविवार तथा दूसरे और चौथे शनिवार शामिल हैं। इन लंबी छुट्टियों का असर बैंकिंग सेवाओं और अन्य क्षेत्रों पर पड़ सकता है।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

यह है अक्टूबर 2024 में बैंकों की छुट्टियों की सूची:

राज्य विधानसभा चुनाव 2024 – 1 अक्टूबर 2024 – जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
महात्मा गांधी जयंती/महालया अमावस्या – 2 अक्टूबर 2024 – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
नवरात्रि स्थापना – 3 अक्टूबर 2024 – राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
दुर्गा पूजा/दशहरा (महासप्तमी) – 10 अक्टूबर 2024 – त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी) – 12 अक्टूबर 2024 – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे (महीने का दूसरा शनिवार)।
दुर्गा पूजा (दशैन) – 14 अक्टूबर 2024 – सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
लक्ष्मी पूजा – 16 अक्टूबर 2024 – त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू – 17 अक्टूबर 2024 – कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
एक्सेशन डे – 26 अक्टूबर 2024 – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/नरक चतुर्दशी – 31 अक्टूबर 2024 – अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, सिवाय त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय के।

First Published : September 28, 2024 | 10:44 AM IST