facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Bank Holiday: 14 जुलाई को क्या रहेगा बैंक हॉलिडे? RBI ने जारी की लिस्ट, जानें कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद

Advertisement

Bank holiday: अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर जान लें कि किन-किन दिनों बैंक बंद रहने वाले हैं।

Last Updated- July 13, 2025 | 1:38 PM IST
Bank Holiday 2025
Representative Image

Bank Holiday: कल यानी 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है, और इसी वजह से कई लोगों को लग रहा है कि बैंक छुट्टी पर रहेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि बैंक हॉलिडे का कारण सावन सोमवार नहीं है। आइए, जानते हैं आखिर किस वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कल बैंक हॉलीडे का ऐलान किया है…

किस वजह से बैंक बंद रहेंगे?

14 जुलाई को मेघालय राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसका कारण है वहां का लोकल फेस्टिवल ‘बेह देन्खलाम’ (Beh Deinkhlam)। यह त्योहार खासतौर पर जयंतिया कम्युनिटी द्वारा मनाया जाता है और इसका मतलब होता है बीमारी और बुरी चीजों को दूर करना। बाकी सभी राज्यों में 14 जुलाई को बैंक ओपन रहेंगे।

अगले हफ्ते यानी 13 से 20 जुलाई 2025 तक कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? जानिए पूरी लिस्ट

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर जान लें कि किन-किन दिनों बैंक बंद रहने वाले हैं। 13 जुलाई से लेकर 20 जुलाई 2025 के बीच कुछ राज्यों में त्योहार और खास मौकों की वजह से बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। यहां देखें आसान भाषा में पूरी डिटेल:

Bank Holidays in July 2025: 13 से 20 जुलाई तक बैंक हॉलिडे लिस्ट

  • 13 जुलाई (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 जुलाई (सोमवार): शिलॉन्ग में Beh Deinkhlam फेस्टिवल की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये त्योहार मेघालय की जयंतिया जनजाति मनाती है।
  • 16 जुलाई (बुधवार): देहरादून में Harela त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे। ये उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।
  • 17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। वे खासी जनजाति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
  • 19 जुलाई (शनिवार): अगरतला में Ker Puja की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये पूजा त्रिपुरा के लोकदेवता ‘Ker’ को समर्पित होती है।
  • 20 जुलाई (रविवार): पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई 2025 की सभी बैंक छुट्टियों की स्टेट-वाइज लिस्ट

  • 3 जुलाई (गुरुवार): अगरतला में Kharchi Puja के कारण बैंक बंद। ये पूजा त्रिपुरा के चौदह देवताओं (Chaturdasha Devata) को समर्पित होती है।
  • 5 जुलाई (शनिवार): जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी की जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 जुलाई (रविवार): पूरे देश में बैंक बंद।
  • 12 जुलाई (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, सभी जगह बैंक बंद।
  • 13 जुलाई (रविवार): पूरे भारत में बैंक बंद।
  • 14 जुलाई (सोमवार): शिलॉन्ग में Beh Deinkhlam की वजह से बैंक बंद।
  • 16 जुलाई (बुधवार): देहरादून में Harela त्योहार पर बैंक बंद।
  • 17 जुलाई (गुरुवार): शिलॉन्ग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।
  • 19 जुलाई (शनिवार): अगरतला में Ker Puja के कारण बैंक बंद।
  • 20 जुलाई (रविवार): पूरे देश में बैंक बंद।
  • 26 जुलाई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी जगह बैंक बंद।
  • 27 जुलाई (रविवार): पूरे भारत में बैंक बंद।
  • 28 जुलाई (सोमवार): गंगटोक में Drukpa Tshe-zi फेस्टिवल की वजह से बैंक बंद। यह बुद्ध धर्म से जुड़ा त्योहार है, जिसमें भगवान बुद्ध के पहले उपदेश को याद किया जाता है।

नोट: बैंकों की छुट्टियां राज्य के लोकल त्योहारों और मौकों पर अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की ब्रांच से कंफर्म जरूर करें।

Advertisement
First Published - July 13, 2025 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement