facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों के लिए ‘Video Re-KYC’ सुविधा शुरू की

Advertisement

पहले चरण में ग्राहकों को BOB की वेबसाइट पर जाकर री-केवाईसी के लिए अपना आवेदन करना होगा।

Last Updated- August 22, 2023 | 7:54 PM IST
bob, Bank of Baroda

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मंगलवार को ‘Video Re-KYC’ सेवा शुरू की जिसमें ग्राहकों को अपनी बैंक शाखा न जाने पर भी ‘अपने ग्राहक को जानो’ (KYC) से संबंधित कार्रवाई पूरा करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी।

‘Video Re-KYC’ के लिए आधार और पैन कार्ड जरूरी

वीडियो केवाईसी सुविधा का इस्तेमाल बैंक के वही व्यक्तिगत खाताधारक कर सकेंगे जो 18 साल से अधिक उम्र वाले भारतीय नागरिक हों और उनके पास अपना आधार नंबर और पैन कार्ड हो। पहले चरण में ग्राहकों को BOB की वेबसाइट पर जाकर री-केवाईसी के लिए अपना आवेदन करना होगा।

Also read: BOB ने क्रेडिट कार्ड शाखा में 49 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई

‘Video Re-KYC’ कॉल सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक की जाएगी

ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद बैंक का कर्मचारी वीडियो कॉल कर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करेगा। इस दौरान ग्राहक को अपने पास पैन कार्ड, एक सफेद कागज और नीले या काले रंग का एक पेन रखना होगा। बैंक ने बयान में कहा कि किसी कारोबारी दिन में सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे के दौरान वीडियो केवाईसी कॉल की जाएगी।

कॉल के बाद ग्राहक से संबंधित ब्योरा अपडेट हो जाएगा

वीडियो कॉल पूरा होने के साथ ही बैंक के रिकॉर्ड में ग्राहक से संबंधित ब्योरा अपडेट हो जाएगा। इस बारे में एक मैसेज भेजकर ग्राहक को सूचित भी कर दिया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल बचत खातों के लिए वर्ष 2021 में वीडियो केवाईसी सुविधा शुरू कर दी थी। अब इसका विस्तार उसके परंपरागत ग्राहकों के लिए भी कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 7:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement