facebookmetapixel
Advertisement
सूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरू

बंधन बैंक में अतिरिक्त निदेशक की नियुक्ति विवेकपूर्ण कदम

Advertisement

नियामक ने सोमवार को बंधन बैंक में अरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया, जो रिजर्व बैंक के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर हैं।

Last Updated- June 25, 2024 | 11:07 PM IST
Bandhan Bank

ब्रोकिंग फर्म मैक्वेरी ने एक ताजा नोट में कहा है कि बंधन बैंक के बोर्ड में एक अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने का भारतीय रिजर्व बैंक का फैसला विवेकपूर्ण कदम है और इससे बैंक का उचित कामकाज सुनिश्चित हो सकेगा।

नियामक ने सोमवार को बंधन बैंक में अरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया, जो रिजर्व बैंक के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर हैं। मौजूदा एमडी और सीईओ चंद्रशेखर घोष के सेवानिवृत्त होने के पहले यह कदम उठाया गया है।

इस साल अप्रैल में आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए घोष ने 9 जुलाई से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी। बंधन बैंक के बोर्ड ने पिछले साल नवंबर में उनका कार्यकाल 3 साल बढ़ाने को मंजूरी दी थी, उसके बाद उन्होंने बैंक के कामकाज से निवृत्त होने का फैसला किया।

ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बंधन बैंक के बोर्ड में एक साल के लिए अतिरिक्त निदेशक की नियुक्ति की है। नियामक ने बैंक का कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए अंतरिम कदम उठाया है।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement