facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

LIC की पॉलिसी पर मिलेगा सस्ता पर्सनल लोन ! ऐसे करें अप्लाई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:07 PM IST

फाइनेंसियल जरूरतों को पूरा करने के लिए आजकल आसानी से बैंक और अन्य कर्ज देने वाली संस्थाएं लोन मुहैया करा रही हैं। ये लोन कई तरह की जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग तरह के होते हैं, जैसे पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन, कार लोन, होम लोन आदि.. इन सब लोन में एक पर्सनल लोन भी है जिसे लेकर आप अपनी निजी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. हालांकि पर्सनल लोन पर ब्याज दरें अधिकतर अन्य लोन की दरों से अधिक होती हैं। लेकिन अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी है तो आप पर्सनल लोन भी अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों में ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे ? 
पॉलिसी पर मिलता हैं पर्सनल लोन

सरकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC अपनी पॉलिसी पर पॉलिसीधारकों को लोन अप्लाई करने की सुविधा देती है। अगर आपके पास LIC की कोई पॉलिसी है तो उस पर आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पॉलिसी पर लिए गए लोन पर ब्याज दरें सरकारी और निजी बैंकों की तुलना में काफी कम होती है। 
कितना मिलेगा लोन ?

पॉलिसी पर लिए गए पर्सनल लोन पर ब्याज दर 9 फीसदी से शुरू होती है। लोन की समयसीमा 5 साल होती है। कुल कितना लोन मिलेगा यह आपकी आय (Income) पर निर्भर करता है। यदि आप लोन अवधि से पहले भुगतान करते हैं तो चार्ज शून्य है। 
कितनी होगी EMI?

मान लीजिए आप 1 लाख रुपये का लोन लेते हैं और लोन की अवधि 1 साल है। इस पर 9 फीसदी की दर से ब्याज लगता है तो आप की 1 साल की EMI तो 8745 रुपए होगी। 2 साल की EMI 4568 रुपए की होगी और इसी तरह 5 साल के लिए EMI 2076 रुपए होगी। 
कैसे मिलेगा पॉलिसी पर लोन ?

पॉलिसी पर लोन अप्लाई करने के लिए आपको LIC की वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा फिर उसका प्रिंटआउट लेकर साइन करें। इसके बाद  फॉर्म स्कैन करें और वापस से LIC की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। अब LIC की तरफ से आपका लोन एप्लीकेशन वेरिफाई किया जाएगा और लोन जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके बैंक अकांउट में लोन की पूरी राशि जमा हो जाएगी। 

Advertisement
First Published - October 27, 2022 | 12:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement