facebookmetapixel
Advertisement
सहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसाआज खुल रहे 6 IPO, किसमें लगाएं पैसा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की पसंद और किन इश्यू से रहें सावधानEPFO Rule: PF पर कब तक मिलता है ब्याज? 58 साल का ये नियम जान लेंकच्चा तेल 68 से 99 डॉलर पहुंचा, अब IOC, BPCL और HPCL के शेयरों का क्या होगा? ब्रोकरेज ने बताए टारगेटकच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक नीचे, निफ्टी 23,500 के पास; निफ्टी आईटी 3% से ज्यादा टूटाStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, किसी को मिला करोड़ों का ऑर्डर तो किसी में बड़ी डील की तैयारी

दो हजार रुपये के 97.38% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटेः RBI

Advertisement

RBI ने पिछले साल 19 मई को 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

Last Updated- January 01, 2024 | 6:35 PM IST
दो हजार के 97.87 प्रतिशत नोट वापस आए, 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास, 97.87 percent of Rs 2,000 notes returned, notes worth Rs 7,581 crore still with people

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को कहा कि चलन में मौजूद 2,000 रुपये के लगभग 97.38 प्रतिशत नोट अबतक बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं और अब सिर्फ 9,330 करोड़ रुपये के नोट ही लोगों के पास बचे हैं।

RBI ने पिछले साल 19 मई को 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। RBI ने बयान में कहा, “2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य, जो 19 मई, 2023 को कारोबार समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था, अब 29 दिसंबर, 2023 को कारोबार बंद होने के समय घटकर 9,330 करोड़ रुपये हो गया है।” इस तरह 19 मई, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के कुल नोटों का 97.38 प्रतिशत हिस्सा बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुका है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा बने हुए हैं।

इन नोटों को RBI के देशभर में मौजूद क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर बदला या जमा किया जा सकता है। इसके अलावा लोग किसी भी डाकघर से RBI के किसी भी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं।

Also read: दिसंबर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा UPI ट्रांजैक्शन, 2023 की हुई Happy Ending

RBI ने इन नोटों को चलन से वापस लेते समय इन नोटों को 30 सितंबर तक बदलने या बैंक खातों में जमा करने के लिए कहा था। बाद में समयसीमा को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। आठ अक्टूबर से लोग RBI के 19 कार्यालयों में जाकर 2,000 रुपये के नोटों को बदल या जमा करा सकते हैं। इस वजह से इन कार्यालयों में कामकाजी घंटों के दौरान अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

RBI के ये कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। नवंबर, 2016 में 1,000 रुपये और 500 रुपये के तत्कालीन नोटों का चलन बंद करने के बाद RBI ने 2,000 रुपये का नोट जारी किया था।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 6:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement