facebookmetapixel
Advertisement
Q4 Results Today: मारुति, REC, बंधन बैंक समेत 40+ कंपनियों के नतीजे आज, बाजार में हलचल तय! देखें पूरी लिस्टStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से नेगेटिव संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; आज कैसी रहेगा बाजार की चाल?MobiKwik का गेमचेंजर मूव! NBFC लाइसेंस मिला, अब 2026 में लोन बिजनेस से मचाएगी धमालStocks To Watch Today: कमाई का मौका या जोखिम? आज इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शनभारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर मुहर: 100% शुल्क-मुक्त पहुंच, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खुला26th Business Standard-Seema Nazareth Award: पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने मीडिया को दी ‘संवाद’ की नसीहतसन फार्मा ने ऑर्गेनान पर लगाया बड़ा दांव, 11.75 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलानसंजय कपूर संपत्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— मध्यस्थता अपनाएं, लड़ने की यह उम्र नहीं हैसर्ट-इन की बड़ी चेतावनी: क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडल से बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, रहें सावधानबंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में वादे तो बड़े, पर आर्थिक गुंजाइश कम

दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंकों में शुमार होगा HDFC Bank, अमेरिकी और चीनी बैंकों के लिए होगी एक नई चुनौती

Advertisement

नए एचडीएफसी बैंक के पास लगभग 12 करोड़ कस्टमर्स होंगे, जो कि जर्मनी की जनसंख्या से भी ज्यादा है।

Last Updated- June 30, 2023 | 1:00 PM IST
HDFC Bank merger

HDFC Bank: ऐसा पहली बार होगा जब देश कोई घरेलू बैंक मर्जर पूरा करने के बाद दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंकों में शुमार हो जाएगा। यह प्रतिष्ठित शीर्ष स्थानों पर कब्जा या मेजर हिस्सेदारी रखने वाले सबसे बड़े अमेरिकी और चीनी बैंकों के लिए एक नई चुनौती होगी।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank) और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प के मर्जर से एक ऐसा बैंक तैयार हुआ है जो इक्विटी बाजार पूंजीकरण में जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड और बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प के बाद चौथे स्थान पर है। इसकी वेल्यू लगभग 172 अरब डॉलर है।

जर्मनी की आबादी से ज्यादा हो जाएंगे बैंक के कस्टमर्स

1 जुलाई से प्रभावी होने वाले नजर के साथ एक तरह से नए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के पास लगभग 12 करोड़ कस्टमर्स होंगे, जो कि जर्मनी की जनसंख्या से भी ज्यादा है। बैंक अपने शाखा नेटवर्क को 8,300 से अधिक तक बढ़ाएगा और इसी के साथ कुल कर्मचारियों की संख्या भी 177,000 हो जायेगी।

एचडीएफसी एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी और सिटीग्रुप इंक समेत अन्य बैंकों से आगे निकल गया है। बैंक 22 जून तक क्रमशः 62 अरब डॉलर और 79 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ अपने भारतीय समकक्ष भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को भी पीछे छोड़ देगा।

बैंक के डिपॉजिट ग्रोथ में भी होगी वृद्धि

एचडीएफसी बैंक ने जमा राशि जुटाने में अपने प्रतिस्पर्धी बैंकों से लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और विलय बंधक ऋणदाता के मौजूदा ग्राहकों को समेटकर अपने जमा आधार को बढ़ाने का एक और मौका प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement