facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

‘पाप’ करने वालों को दिल्ली माफ नहीं करती: मोदी

Advertisement

आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित करते पीएम ने ये बातें कहीं।

Last Updated- January 29, 2025 | 11:28 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना में ‘जहर’ मिलाए जाने संबंधी टिप्पणी के लिए बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली चुनावों में अपनी हार के डर से ‘आप-दा वाले’ हताश हो गए हैं। आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आप नेताओं की तुलना सीरियल किलर ‘चार्ल्स शोभराज’ से की जो लोगों को ठगने के लिए कुख्यात था।

उन्होंने कहा, ‘शीश महल बनाने वाले और हजारों करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन को लूटने वाले लोग कभी गरीबों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते। यही कारण है कि वे दिल्ली में झूठ फैला रहे हैं। ये आप-दा के लोग इतनी मासूमियत से झूठ बोलते हैं कि लोग फंस जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आपने चार्ल्स शोभराज के बारे में सुना होगा, वह एक जाना माना ठग था। वह मासूमियत से लोगों को ठगने में इतना माहिर था कि हर बार लोग उसके झांसे में आ जाते थे। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।’

कांग्रेस और आप पर विगत 25 सालों में दिल्लीवासियों की दो-दो पीढ़ी ‘बरबाद’ करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने मतदाताओं से एक बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राष्ट्रीय राजधानी की सेवा करने का मौका देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी ने 14 साल राज किया तो किसी ने 11 साल राज किया, फिर भी वही जाम, वही गंदगी, वही टूटी-फूटी सड़कें, गलियों में बहता गंदा पानी, वही जलभराव और वही प्रदूषण है। उन्होंने कहा, ‘पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, हाहाकार हो रहा है, कुछ नहीं बदला। इन हालातों से दिल्ली को आपके वोट की ताकत बाहर निकाल सकती है।’ मोदी ने कहा कि उन्हें 11 साल के लंबित काम भी पूरे करने हैं और आने वाले 25-30 साल की तैयारियां भी करनी है।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं दिल्लीवासियों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं, मोदी को दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए। मैं देशभर में बहुत कुछ कर पाया हूं। लेकिन दिल्ली में आपने मुझे सेवा करने का अवसर नहीं दिया है। आपने 25 साल तक कांग्रेस भी देखी, आप-दा भी देखी। अब एक बार कमल को भी देख लीजिए, मुझे सेवा करने का अवसर दीजिए।’ ‘कमल’ भाजपा का चुनाव चिह्न है।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 11:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement