लोकसभा चुनाव

इलाहाबादः 2024 के चुनावी मैदान में रमण सिंह गरजेंगे या नीरज त्रिपाठी चमकेंगे..

साल 2024 के चुनावी मैदान में दो प्रमुख दावेदार- कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह (Ujjwal Raman Singh) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नीरज त्रिपाठी ताल ठोक रहे हैं।

Published by
अर्चिस मोहन   
Last Updated- May 20, 2024 | 11:48 PM IST

Lok Sabha Elections: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के संसदीय सीट फूलपुर से सटे प्रयागराज की इलाहाबाद सीट भी भारतीय राजनीति में दिग्गजों का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोकप्रिय रही है। उनमें से कई चुनाव जीत कर देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री तक बने।

इस बार यानी साल 2024 के चुनावी मैदान में दो प्रमुख दावेदार- कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह (Ujjwal Raman Singh) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नीरज त्रिपाठी ताल ठोक रहे हैं।

उज्ज्वल इलाहाबाद लोक सभा के पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे हैं तो नीरज के पिता उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं। इस सीट पर परंपरागत रूप से सवर्णों का दबदबा रहा है, लेकिन यहां दलितों और अत्यंत पिछड़ी जातियों की भी मजबूत उपस्थिति होने से बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रमेश कुमार पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके उज्ज्वल ने अप्रैल में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उनके पिता इलाहाबाद से दो बार (साल 2004 से 2014 तक) समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं।

भाजपा लगातार दो बार से इस सीट पर जीत रही है। पिछली बार कांग्रेस से भाजपा में आने वाली रीता बहुगुणा जोशी ने साल 2019 में इस सीट पर विजेता बनी थीं। चुनावी राजनीति में पदार्पण करने वाले नीरज पेशे से वकील हैं और उत्तर प्रदेश के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता रह चुके हैं।

First Published : May 20, 2024 | 11:01 PM IST