facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

भाजपा केन्द्र में जबकि राजस्थान में विपक्ष के रूप में हो रही है विफल: पायलट

Advertisement

पायलट ने कहा जब तक राजस्थान में सरकार हम लोग दोबारा नहीं बनाते तब तक 2024 के लोकसभा चुनाव में हम भाजपा को चुनौती नहीं दे पायेंगे।

Last Updated- October 01, 2023 | 7:07 PM IST
Movement against corruption will continue: Sachin Pilot after ending fast

Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में सत्ता में असफल हो रही है और राजस्थान में विपक्ष के तौर पर विफल रही है।

पायलट रविवार को नीम का थाना के अजीतगढ़ में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज देश में भाजपा का राज है.. साढ़े नौ साल से केंद्र में भाजपा की सरकार का काम हुआ, आप लोगों ने देखा है.. यह भाजपा केंद्र में सत्ता में विफल हो रही है और राजस्थान मे विपक्ष के तौर पर असफल हुयी है। उन्होंने कहा कि आज की सभा की भीड़ इस बात को दिखाती है कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।

उन्होंने कहा, ‘‘वो पांच साल जब भाजपा के 163 विधायक थे.. 25 सांसद थे.. केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार थी, वो पांच साल का संघर्ष जब हम लोगों ने किया, वो संघर्ष इसलिए कामयाब हुआ क्योंकि इस क्षेत्र (के लोगों) ने कांग्रेस का साथ दिया था।’

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर दोबारा हमलोगों को बनानी है, तो हमे सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है.. वह चाहे छोटा कार्यकर्ता हो या देश प्रदेश का बड़ा नेता हो.. हम सबको साथ लेकर चलेंगे तभी कांग्रेस का परिवार संपन्न होगा और दोबारा सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा जब तक राजस्थान में सरकार हम लोग दोबारा नहीं बनाते तब तक 2024 के लोकसभा चुनाव में हम भाजपा को चुनौती नहीं दे पायेंगे। उन्होंने कहा कि दो बार चुनाव हुए राजस्थान में हमें कामयाबी नहीं मिली लेकिन अभी हिमाचल में और कर्नाटक में भाजपा की सरकार को हराकर वहां कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पूरे देश में रैलिया कर रहे है।

पायलट ने कहा हाल ही में राहुल गांधी राजस्थान आये थे और उनका संदेश था.. एकजुटता से हम चुनाव लडेंगे तो इतिहास बदलेंगे जो 30 साल में नहीं हो सका वो राजस्थान में होगा इस बार दो महीने बाद होगा और कांग्रेस पार्टी की सरकार यहां फिर से बनेगी।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement