facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

निवेशकों के लिए खुशखबरी! इन 25 शेयरों में कल से होगा T+0 ट्रेड सेटलमेंट, BSE ने जारी की लिस्ट

T+0 सेटलमेंट साइकल के लिए एलिजिबल शेयरों में अंबुजा सीमेंट्स, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा और BPCL शामिल हैं।

Last Updated- March 27, 2024 | 3:58 PM IST
BSE changes transaction fees for derivatives डेरिवेटिव के लिए बीएसई ने किया लेनदेन शुल्क में बदलाव
Representative Image

बीएसई (BSE) ने गुरुवार से शुरू होने वाले टी+0 सेटलमेंट साइकल (T+0 settlement cycle) के लिए एलिजिबल 25 स्टॉक की सूची जारी की है। यह कदम पूंजी बाजार नियामक (SEBI) द्वारा इस महीने की शुरुआत में वैकल्पिक आधार पर टी+0 ट्रेड सेटलमेंट साइकल के बीटा वर्जन के लिए एक रूपरेखा पेश करने के बाद उठाया गया है।

T+0 सेटलमेंट साइकल के लिए एलिजिबल शेयरों में अंबुजा सीमेंट्स, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा और BPCL शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: BSE 28 मार्च को लॉन्च करेगा T+0 सेटलमेंट सिस्टम, सेम डे मिलेगा पैसा, जानिए क्या है नियम

शुरुआत में, यह विकल्प 25 शेयरों के चुनिंदा सेट और सीमित संख्या में ब्रोकरों के लिए उपलब्ध होगा। इस पहल का उद्देश्य इक्विटी कैश मार्केट में मौजूदा टी+1 के साथ एक एडिशनल सेटलमेंट साइकल विकल्प प्रदान करना है।

भारत का ‘T+2’ से ‘T+1’ में परिवर्तन तीन चरणों में मार्च 2023 में पूरा हुआ। छोटे सेटलमेंट साइकल के लिए ब्रोकर्स के लिए ट्रेडिंग ऑपरेशन के बुनियादी ढांचे में बदलाव की आवश्यकता होती है। इसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए कुछ अप्रूवल की भी आवश्यकता होती है। अब, ‘टी+1’ में परिवर्तन के एक वर्ष के अंदर, बाजार ट्रेडों के लिए उसी दिन सेटलमेंट साइकल की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Vruddhi Engineering Works IPO: कल है निवेश करने का आखिरी मौका, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल्स

यहां T+0 सेटलमेंट साइकल के लिए एलिजिबल शेयरों की पूरी सूची दी गई है:

1. Ambuja Cements Ltd.
2. Ashok Leyland Ltd.
3. Bajaj Auto Ltd.
4. Bank of Baroda
5. Bharat Petroleum Corporation Ltd
6. Birlasoft Ltd
7. Cipla Ltd.
8. Coforge Ltd
9. Divis Laboratories Ltd.
10. Hindalco Industries Ltd.
11. Indian Hotels Co. Ltd.
12. JSW Steel Ltd.
13. LIC Housing Finance Ltd.
14. LTI Mindtree Ltd
15. MRF Ltd.
16. Nestle India Ltd.
17. NMDC Ltd.
18. Oil and Natural Gas Corporation
19. Petronet LNG Ltd.
20. Samvardhana Motherson International Ltd
21. State Bank of India
22. Tata Communications Ltd.
23. Trent Ltd.
24. Union Bank of India
25. Vedanta Ltd

First Published - March 27, 2024 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट