facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

रिजर्व बैंक के फैसले से आवास क्षेत्र की रफ्तार बनी रहेगी : रियल्टी कंपनियां

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 2:16 PM IST
Real Estate

रियल एस्टेट उद्योग का मानना है कि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला आवास क्षेत्र की दृष्टि से सकारात्मक है। उद्योग को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक मौद्रिक समीक्षा के अगले दौर में रेपो दर में कटौती करेगा, जिससे घरों की मांग और बढ़ेगी। रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को रेपो दर को 6.5 फीसदी पर कायम रखा है।

क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा, ‘‘… हमें उम्मीद है कि घरों की मांग और आपूर्ति की गति बनी रहेगी।’’ ईरानी ने कहा, ‘‘हालांकि, यह देखते हुए कि मुद्रास्फीति 18 माह के निचले स्तर पर है, रिजर्व बैंक के पास आगामी एमपीसी बैठकों में रेपो दरों को कम करने की गुंजाइश है। इससे सभी उद्योगों की वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

नारेडको के अध्यक्ष राजन बंडेल्कर ने आरबीआई के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आवास क्षेत्र को मदद मिलेगी, जो पिछले दो साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ और ऐसी घोषणाओं की जरूरत है, जिससे क्षेत्र को और प्रोत्साहन मिल सके।

नारेडको के वाइस चेयरमैन निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि त्योहारी सीजन में सुस्ती है और ब्याज दरों को यथावत रखने से बिक्री में तेजी आएगी। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘रेपो दर को यथावत रखने के फैसले से घरों की बिक्री की रफ्तार बनी रहेगी। अबतक 2023 में आवास क्षेत्र का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि जनवरी-मार्च, 2023 में सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री का आंकड़ा एक लाख इकाई को पार कर 1.14 लाख इकाई पर पहुंच गया है। रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक के इस कदम से आवास बाजार को समर्थन मिलेगा और घर खरीदारों को फायदा होगा। ओमेक्स लिमिटेड के निदेशक-वित्त अतुल बंसल ने उम्मीद जताई कि अगली समीक्षा बैठक में आरबीआई नीतिगत दर में कमी का विकल्प चुनेगा।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि रेपो दर के मोर्चे पर यथास्थिति घर खरीदारों को सकारात्मक निर्णय लेने में मदद करेगी।’’

कोलियर्स इंडिया के शोध प्रमुख विमल नादर ने कहा, ‘‘चूंकि गृह ऋण दरें पहले से ही नौ प्रतिशत और उससे अधिक के उच्चस्तर पर हैं, यह ऋणदाताओं, डेवलपर्स और घर खरीदारों के लिए एक बड़ी राहत है।’’ सेविल्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग माथुर ने कहा कि आवास ऋण की मासिक किस्त (ईएमआई) में बदलाव नहीं होगा। इससे विभिन्न आवास श्रेणियों में मांग बनी रहेगी।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement