facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Wipro, HDFC Bank, HCL Tech समेत कई कंपनियों के बड़े फैसले, जानें आज किस शेयर पर रहेगी नजरप्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सज रहा राष्ट्रपति मुर्मू का गांव, ₹23,000 करोड़ की 72 परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला भारत बनेगा ग्लोबल स्टील मांग का नया केंद्र, अब चीन जैसी भूमिका निभाएगा: लक्ष्मी मित्तलमेडिकवर के आईपीओ की योजनाएं पटरी पर, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने 769-808 रुपये तय किया प्राइस बैंडफेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से सोना फिसला, अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भी दबावNSE IPO: शुरुआती निवेशकों को कई गुना मुनाफा होने की उम्मीद, एक्सचेंज को नहीं मिलेगा कोई फंडNSE IPO: गलती से मिले 5,000 शेयरों ने बदली कश्मीरी लाल राणा की किस्मत, DRHP में सामने आई करोड़ों के मुनाफे की कहानीरुपये की मजबूती के बीच RBI ने बढ़ाई डॉलर खरीद, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और फॉरवर्ड पोजीशन संभालने पर फोकसGTRI की चेतावनी: एल्युमीनियम शुल्क नीति भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं, कच्चे माल का बना रही सप्लायरसोने पर बढ़े आयात शुल्क का दिखा असर, गोल्ड इंपोर्ट घटा और पुराने आभूषणों की रिसाइक्लिंग बढ़ी

अर्थव्यवस्था में हो चेतावनी तंत्र, वित्त मंत्री ने कहा – वित्तीय स्थिरता पक्की करना नियामकों की जिम्मेदारी

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 11:56 PM IST
Nirmala Sitharaman

पश्चिम के बैंकों में जारी नकदी संकट के बीच वित्तीय स्थायित्व एवं विकास परिषद (FSDC) ने भारत के वित्तीय क्षेत्र के लिए चेतावनी देने वाले और भी शुरुआती संकेतों की जरूरत पर चर्चा की। इससे नियामकों को परेशानी के संकेत पहचानने और उनकी तैयारी पहले ही करने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली मे एफएसडीसी की बैठक में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नियामकों से कहा, ‘नियामकों को लगातार नजर रखनी चाहिए क्योंकि वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता नियामकों की साझी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का संकट दूर करने और वित्तीय स्थिरता मजबूत करने के लिए नियामकों को समय से उचित कार्रवाई करनी चाहिए।’ इस बार आम बजट पेश होने के बाद एफएसडीसी की यह पहली बैठक है।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच, बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के चेयरमैन देवाशिष पांडा, पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक मोहंती, भारतीय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया बोर्ड के अध्यक्ष रवि मित्तल तथा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेव  केंद्र प्राधिकरण के अध्यक्ष इंजेती श्रीनिवास शामिल हुए। वित्त मंत्रालय के पांच सचिवों और मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन भी वहां मौजूद रहे।

आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘परिषद ने वित्तीय स्थिरता समेत कई मसलों पर चर्चा की और माना कि वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक नजरिये से कई बड़ी चुनौतियां आ रही हैं।’

सेठ ने कहा, ‘रिजर्व बैंक के पास पहले ही कुछ संकेतक हैं मगर देसी वित्तीय बाजारों, वैश्विक बाजारों तथा वास्तविक अर्थव्यवस्था की स्थिति बताने वाले अधिक संकेतकों की जरूरत है। इनका उद्देश्य संकट को बड़ा बनने से पहले शुरुआती स्तर पर ही पहचान लेना है।’

एफएसडीसी की बैठक उस समय हो रही है, जब अमेरिका में क्षेत्रीय बैंक नाकाम हो गए। साथ ही उनकी नाकामी का असर यूरोप तक पहुंच गया।

सेठ ने कहा, ‘चुनौतीपूर्ण वैश्विक वित्तीय स्थिति के बावजूद देश की वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह से सुरक्षित, मजबूत और नियमन के दायरे में है।’ उन्होंने कहा, ‘एफएसडीसी में वै​श्विक बैंकिंग संकट के प्रभाव पर चर्चा की गई। हालांकि मैं बताना चाहूंगा कि प​श्चिमी वित्तीय संकट का असर भारतीय बैंकों पर नहीं पड़ेगा।’

बैठक में बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों में पड़ी बिना दावे की राशि संबंधित लोगों को दिलाने में मदद के लिए नियामकों द्वारा अभियान चलाने की जरूरत बताई गई।

सीतारमण ने पिछले बजट में इस तरह के कदम उठाने की घोषणा की थी।

सेठ ने कहा, ‘बजट में शेयरों और लाभांश के तौर पर बिना दावे की रा​शि निपटाने के लिए विशेष अ​भियान चलाने की बात कही गई थी, खास तौर पर ऐसे मामलों में जहां नामितों की जानकारी उपलब्ध है। जिन मामलों में नामितों की जानकारी नहीं है, उनकी पहचान के लिए विशेष व्यवस्था करने की जरूरत है।’

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement