facebookmetapixel
Advertisement
1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूला

…अभी और लाल झंडियां हैं

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:43 PM IST

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को वादा किया कि सरकार महंगाई को काबू में करने के लिए अन्य प्रशासनिक कदम उठाएगी।


महंगाई दर के 7.61 फीसदी पर पहुंचने के बाद चिदंबरम ने कहा – महंगाई पर नियंत्रण के लिए जब भी जरूरत पड़ेगी, और प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। सरकार चार जिंसों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने और इस्पात विनिर्माताओं को कीमतें घटाने के लिए राजी करने जैसे विभिन्न प्रशासनिक उपाय कर चुकी है।


कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार सीमेंट कंपनियों को भी राजी करने की कोशिश कर रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने सोमवार को चार कृषि जिंसों चना, सोया तेल, आलू और रबड़ के वायदा कारोबार पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।


महंगाई दर के 7.57 फीसदी से बढ़कर  7.61 फीसदी पर पहुंचने के संबंध में पूछे गए सवाल पर चिदंबरम ने कहा – हमारे आंकलन के मुताबिक इसमें उल्लेखनीय वृध्दि नहीं हुई है। हालांकि हम कीमतें घटाने के लिए सीमेंट कंपनियों को राजी करने के प्रयास में लगे हैं। हर व्यक्ति की तरह हम भी चिंतित हैं, इसलिए हम कदम उठा रहे हैं।


0.04 फीसदी की मामूली बढ़त एक तरह से राहत की ही बात है। इससे यही पता लगता है कि आखिरकार कीमतें कमोबेश स्थिर होने लगी हैं। बहुत जल्द महंगाई दर भी कम हो जाएगी। – पी. चिदंबरम, वित्त मंत्री

Advertisement
First Published - May 10, 2008 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement