facebookmetapixel
Advertisement
क्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीत

आईएमएफ की बैठक के लिए निकलीं सीतारमण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:53 PM IST

 वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण सोमवार को देर रात वाशिंगटन डीसी की उड़ान भरेंगी। वह विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सालाना बैठक के साथ जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में हिस्सा लेने जा रही हैं। वित्त मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सीतारमण इन बैठकों के दौरान अलग से  जापान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, जर्मनी, यूएई, ईरान और नीदरलैंड्स के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी।
बयान में कहा गया है, ‘उच्च स्तरीय बैठक में वित्त मंत्री अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन और विश्व बैंक के प्रेसीडेंट डेविड मालपास के साथ अलग से बैठक करेंगी और द्विपक्षीय हितों पर चर्चा करेंगी।’इसके साथ सीतारमण ब्रूकिंग इंस्टीट्यूशन के ‘इंडियाज इकनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स ऐंड रोल इन वर्ल्ड इकॉनमी’ विषय पर आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेंगी।
साथ ही वह जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनैशल स्टडीज (एसएआईएस) के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद सीतारमण अमेरिका भारत बिजनेस काउंसिल और अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के साथ गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगी।         

Advertisement
First Published - October 10, 2022 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement