facebookmetapixel
कई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजीरूसी तेल नहीं खरीदने पर भारत ने जताई प्रतिबद्धता: व्हाइट हाउस का दावा, रूस बोला—योजना में कुछ नया नहींयेस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

करेंट फाइनेंशियल ईयर में 400 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सर्विस एक्सपोर्ट: SEPC

Last Updated- April 19, 2023 | 5:36 PM IST
Companies

देश से सेवाओं का एक्सपोर्ट चालू वित्त वर्ष (2023-24) में 400 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच सकता है। सेवा निर्यात संवर्द्धन परिषद (SEPC) ने यह उम्मीद जताई है।

बीते वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सेवा निर्यात में उल्लेखनीय उछाल से उत्साहित एसईपीसी ने बुधवार को कहा कि वृद्धि का मजबूत रुख जारी रहेगा और चालू वित्त वर्ष में निर्यात 400 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 के दौरान देश का सेवा निर्यात 2021-22 के 254 अरब डॉलर से 42 प्रतिशत बढ़कर 322.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

एसईपीसी के चेयरमैन सुनील एच तलाती ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सेवा क्षेत्र ने 300 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा था, लेकिन यह 322 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। अंतिम आंकड़ों में यह 350 अरब डॉलर को छू सकता है। इस रुख के आधार पर हमारा अनुमान है कि 2023-24 में सेवाओं का निर्यात 375 से 400 अरब डॉलर रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान सेवा निर्यात में यात्रा, परिवहन, चिकित्सा और आतिथ्य क्षेत्र का प्रमुख योगदान रहा। उन्होंने कहा कि परिषद सरकार के सहयोग से व्यापार प्रतिनिधिमंडलों, बी2बी बैठकों और बाजार अनुकूल पहल के जरिये सेवा क्षेत्र को गति देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी संबद्ध सेवाओं की वृद्धि की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी। तलाती ने कहा कि सरकार की पहल से इंजीनियरिंग, वास्तुकला, कानूनी और लेखा सेवाओं के साथ-साथ शोध और प्रबंधन परामर्श सेवाओं को लाभ मिलेगा।

First Published - April 19, 2023 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट