facebookmetapixel
Advertisement
चीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: बाजार में दबाव! सेंसेक्स 200 अंक फिसला; Zaggle Prepaid शेयर में 26% की जोरदार वापसी

रुपया खुद रखेगा ध्यान भारत नहीं कर रहा बचाव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:37 PM IST

 भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत रुपये का बचाव नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक केवल आवश्यक कदम उठा रहा है, जिससे कि रुपये की चाल क्रमिक और बाजार धारणा के अनुरूप रहे।
माइंडमाइन सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भारत की मूल धारणाएं ऐसी हैं कि हमें रुपये का बचाव करने की जरूरत पड़े। रुपया अपना ध्यान खुद रख लेगा।’मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.1475 पर बंद हुआ, जो एक महीने से ज्यादा का उच्च स्तर है। स्थानीय ऋण और इक्विटी बाजारों में विदेशी प्रवाह बढ़ा है। नागेश्वरन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत की वृद्धि दर 6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगा रही हैं, वहीं देश की वृद्धि दर आसानी से 7 प्रतिशत सालाना से ऊपर रह सकती है, जो मौजूदा दशक तक इस स्तर या इससे ऊपर रहने की संभावना है।
उन्होंने कहा, ‘मैं 6 प्रतिशत वृद्धि को आसानी से हासिल होने वाली वृद्धि दर मान रहा हूं। साथ ही इसमें पूंजीगत व्यय बढ़ने से 0.5 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान लगा रहा हूं। साथ ही हमने जो डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, उससे जीडीपी में 0.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है।’
 

Advertisement
First Published - September 13, 2022 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement