facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

Rupee vs Dollar Today: रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर

Advertisement

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- December 13, 2023 | 10:51 AM IST
Rupee vs Dollar

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 83.38 पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने का असर रुपये पर पड़ा। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में 76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से 73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक भारी गिरावट ने रुपये को समर्थन प्रदान किया, लेकिन देश में बढ़ती खुदरा मुद्रास्फीति के कारण घरेलू बाजारों में नरम रुख का दबाव भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.39 पर खुला। इसके बाद वह 83.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.37 पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में एक बार फिर तेजी आई है।

सब्जी, अनाज समेत खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.48 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 76.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 10:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement