facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

Rupee vs Dollar: 81.93 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 81.93 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। इस दौरान निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की भावना से भी रुपये पर दबाव बना।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी कोषों की निकासी के चलते भी निवेशकों के रुख में नरमी आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.90 पर खुला, फिर गिरकर 81.93 पर आ गया।

इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 40 पैसे टूटा। मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 14 पैसे चढ़कर 81.53 प्रति डॉलर पर पहुंच गई थी।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत बढ़कर 114.55 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत गिरकर 85.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,823.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - September 28, 2022 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement