facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चढ़ा, 37 पैसे बढ़कर पहुंचा 81.30 पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:51 PM IST

अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे बढ़कर 81.30 पर पहुंच गया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.45 पर खुला और बढ़त के साथ 81.30 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 37 पैसे की बढ़त दर्ज की।

बता दें, रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 58 पैसे टूटकर 81.67 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। 

विशेषज्ञों के अनुसार, अब इस सप्ताह आरबीआई की मौद्रिक समिति की बैठक के नतीजों पर सभी का ध्यान है। बैठक के नतीजों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। 

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत गिरकर 113.69 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत बढ़कर 84.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 5,101.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - September 27, 2022 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement