facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुक़ाबले 81.20 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:11 PM IST

आज शुक्रवार ( 23 सितंबर ) के शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपये में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 81.20 पर आ गया है। इससे पहले सुंबह 9 :15 बजे तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 81.15 के स्‍तर पर था। वही  गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 80.87 पर बंद हुआ था। जबकि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.79 के स्‍तर पर खुला था और दिन के कारोबार के दौरान इसमें लगातार गिरावट देखी गई थी। 

बता दें, बुधवार को Dollar Index 2 दशकों के उच्‍च स्‍तर 110.87 पर पहुंच गया था।

मन जा रहा है कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने और मौद्रिक नीति को आगे और भी सख्त बनाए जाने के संकेत से डॉलर के मुकाबले रुपया कल 1.1 फीसदी नरम होकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया। जिसके बाद, गुरुवार शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 80.87 पर बंद हुआ, जो बुधवार को 79.98 पर बंद हुआ था।

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रुपये में सबसे बड़ी गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले रुपये में इस साल अब तक 8 फीसदी की नरमी आ चुकी है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक 20 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया और इस साल अब तक डॉलर करीब 16 फीसदी मजबूत हुआ है। 

80 का स्तर अहम माना जाता है और रुपया पहली बार इसके नीचे बंद हुआ है।  पिछले तीन दिन में कारोबार के दौरान रुपया 80 के स्तर को लांघ चुका था, लेकिन अंत में यह सभंलते हुए 80 से नीचे ही बंद हुआ था। रुपये में नरमी का असर सरकारी बॉन्ड पर भी दिखा। 10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल 8 आधार अंक बढ़कर 7.31 फीसदी पर बंद हुआ।

सभी उभरते बाजारों की मुद्राओं की तुलना में रुपये का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। एशियाई मुद्राओं में दक्षिण कोरिया का वॉन ही रुपये से ज्यादा 1.2 फीसदी टूटा है।

Advertisement
First Published - September 23, 2022 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement