facebookmetapixel
Advertisement
टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यात

कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई जुलाई में बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:30 PM IST

कृषि और ग्रामीण श्रमिको के लिए खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर क्रमश: 6.60 प्रतिशत और 6.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
मुख्य रूप से खाने पीने के चीजों के दाम बढ़ने की वजह से कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। जून में यह आंकड़ा क्रमश: 6.43 और 6.76 प्रतिशत था।
श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि कृषि और ग्रामीण श्रमिकों (सीपीआई-एएल और सीपीआई आरएल) के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जुलाई, 2022 में बढ़कर क्रमश: 6.60 प्रतिशत और 6.82 प्रतिशत पर पहुंच गयी। जून, 2022 में यह क्रमश: 6.43 प्रतिशत और 6.76 प्रतिशत थी।
जुलाई, 2021 में यह क्रमश: 3.92 और 4.09 प्रतिशत थी। इसी तरह जुलाई, 2022 में खाद्य मुद्रास्फीति क्रमश: 5.38 प्रतिशत और 5.44 प्रतिशत रही, जो जून, 2022 में क्रमश: 5.09 प्रतिशत और 5.16 प्रतिशत रही थी। एक साल पहले समान महीने में यह क्रमश: 2.66 प्रतिशत और 2.74 प्रतिशत रही थी।
अखिल भारतीय सीपीआई-एएल जुलाई, 2022 में छह अंक बढ़कर 1,131 अंक पर रहा जबकि सीपीआई-आरएल भी छह अंक की वृद्धि के साथ 1,143 अंक पर रहा। अखिल भारतीय सीपीआई-एएल जून, 2022 में 1,125 अंक पर, वहीं सीपीआई-आरएल 1,137 अंक पर था।

Advertisement
First Published - August 19, 2022 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement