facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स का बड़ा EV दांव: देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक की शुरुआत की, एक बार चार्जिंग पर 350KM का रेंजत्योहारी सीजन में और महंगी होगी चीनी! उत्पादन में गिरावट से 11% तक बढ़े दाम, कीमत ₹50 के पारखरीफ बोआई में सुधार के बावजूद धान की रोपाई पिछड़ी, चावल उत्पादन कम होने की आशंकाExplainer: REITs या InvITs या फिजिकल रियल एस्टेट, कहां निवेश पर ज्यादा फायदा व कहां नुकसान का खतरा?NFO Alert: बंधन कॉन्ट्रा फंड का NFO 24 अगस्त तक खुला, ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?

बिजली उत्पादन में दिखने लगी तेजी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:28 PM IST

आर्थिक गतिविधियों से जुड़े अधिकांश साप्ताहिक संकेतक, एक सप्ताह पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में थे और अर्थव्यवस्था भी अब सामान्य स्थिति में वापस आने की कोशिश में है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,270 मामले सामने आए हैं। जनवरी में ओमीक्रोन की रफ्तार जब ज्यादा थी उस वक्त रोजाना संक्रमण के करीब 350,000 मामले सामने आ रहे थे।
सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीयों ने 27 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में उससे पिछले हफ्ते की तुलना में 66,000 से अधिक वाहनों का पंजीकरण कराया। पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या 372,674 थी। महामारी की रफ्तार बढऩे से पहले 2019 में इसी अवधि के दौरान पंजीकृत 349,033 वाहनों की तुलना में यह 6.8 प्रतिशत अधिक है। यातायात स्थिर रहा।
वैश्विक लोकेशन प्रौद्योगिकी कंपनी टॉमटॉम इंटरनैशनल के आंकड़ों के अनुसार, नई दिल्ली में यातायात में मामूली रूप से कम वृद्धि हुई जबकि मुंबई का यातायात बढ़ गया।
विमानन कंपनियों के मुताबिक देश में यात्री अधिक तादाद में घरेलू स्तर की उड़ान भर रहे हैं। ताजा हफ्ते के दौरान करीब 25 लाख हवाई यात्रियों की तुलना में उससे पिछले हफ्ते के दौरान करीब 24 लाख हवाई यात्री थे।
बिजली उत्पादन में पिछले सप्ताह और वृद्धि हुई क्योंकि  तापमान में वृद्धि जारी है। देश भर में बिजली संयंत्रों ने 27 मार्च को खत्म हुए सप्ताह के दौरान रोजाना औसतन 440.2 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया (रिपोर्टिंग वाले दिन के डेटा के आधार पर) जो वित्त वर्ष 2021 में इसी हफ्ते के दौरान 408.7 करोड़ यूनिट से सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत अधिक है। हालांकि वित्त वर्ष 2020 में इसी हफ्ते के दौरान उत्पादन 46.6 प्रतिशत और सप्ताह-दर-सप्ताह के आधार पर 1.7 प्रतिशत अधिक था।
भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई की मात्रा में भी उच्च वृद्धि दर्ज की। वहीं वृद्धि दर पिछले सप्ताह के 1.4 प्रतिशत की तुलना में 6.4 प्रतिशत अधिक रही। माल ढुलाई से होने वाली कमाई में वृद्धि भी पिछले हफ्ते के 5.4 फीसदी की तुलना में 11.5 प्रतिशत थी।
सर्च इंजन गूगल की रिपोर्ट के अनाम लोकेशन डेटा के इस्तेमाल से अंदाजा मिला कि लोगों की आवाजाही मध्यम स्तर पर है। कोविड-19 मामलों में पहली बार वृद्धि शुरू होने से पहले की तुलना में खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों की तादाद 4.1 प्रतिशत अधिक थीं। हालांकि यह उससे पिछले सप्ताह के 10.7 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में कम है।
बिज़नेस स्टैंडर्ड अर्थव्यवस्था की मौजूदा तस्वीर का अंदाजा पाने के लिए इन संकेतकों पर नजर रखता है। वृहद अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े अक्सर  एक अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं।
वैश्विक स्तर पर विश्लेषक इसी तरह के संकेतकों पर नजर रख रहे हैं जिससे तात्कालिक स्तर पर संक्रमण के बढ़ते मामलों या प्रतिबंधों के कारण आर्थिक प्रभाव को मापने में मदद मिलती है। गूगल अपने डेटा को एक अंतराल के साथ जारी करता है और इसके डेटा 24 मार्च तक के हैं। यातायात डेटा सोमवार 28 मार्च की सुबह 9 बजे तक के हैं। अन्य सभी डेटा रविवार 27 मार्च तक के हैं। 

Advertisement
First Published - March 28, 2022 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement