facebookmetapixel
Advertisement
1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्रा

बिजली उत्पादन, लोगों की गतिविधियों में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:31 PM IST

देश के  महानगरों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी के बीच साप्ताहिक आर्थिक संकेतक हालात में सुधार के संकेत दे रहे हैं। मुंबई और दिल्ली में प्रशासनिक तंत्रों ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर का असर निकल चुका है और मामले तेजी से कम हो रहे हैं। सर्च इंजन गूगल के आंकड़ों के अनुसार लोग खरीदारी एवं सैर-सपाटे के लिए अब पहले की तुलना में अधिक बाहर निकल रहे हैं और यह सिलसिला महामारी शुरू होने के ठीक पहले के स्तर के करीब पहुंच चुका है। गूगल महामारी के दौरान गतिविधियों की विभिन्न श्रेणियों में लोगों की आवाजाही पर नजर रखती है।
देश के ज्यादातर हिस्सों में शीत लहर कम होने और तापमान बढऩे से पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन में सुधार देखा गया। 23 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में बिजली कंपनियों ने औसतन प्रति दिन 384.8 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। यह आंकड़ा उससे पिछले सप्ताह के 379.8 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन से 1.5 प्रतिशत अधिक था। हालांकि वित्त वर्ष 2020-21 में समान सप्ताह की तुलना में पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन में महज 0.7 प्रतिशत इजाफा हुआ। वित्त वर्ष 2020 के समान सप्ताह की तुलना में बिजली उत्पादन 7.9 प्रतिशत अधिक रहा।
देश में घरेलू विमान यात्रा में भी तेजी दिखी। पिछले सप्ताह 12.2 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया जबकि उससे पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 11.8 लाख रहा था। हालांकि उड़ानों की संख्या कम रही। पिछले सप्ताह घरेलू उड़ानों की संख्या 11,380 रही जो उससे पिछले सप्ताह 12,270 रही थी। पिछले वर्षों के समान सप्ताहों की तुलना में काफी कम वाहन पंजीकृत हुए। लोगों ने रविवार को समाप्त हुए सप्ताह के दौरन 3,24,966 नए वाहन पंजीकृत कराए। पिछले वर्षों के समान सप्ताहों में वाहनों के पंजीकरण का  आंकड़ा 3,50,000 से 4,35,000 के बीच रहा था। रेलवे से माल ढुलाई में भी इजाफा हुआ। पिछले सप्ताह में माल ढुलाई की रफ्तार बढ़कर 7.2 प्रतिशत हो गई जो उससे पिछले सप्ताह 7.1 प्रतिशत रही थी। माल ढुलाई से रेलवे को पिछले सप्ताह में 11.7 प्रतिशत अधिक राजस्व हासिल हुआ। उससे पिछले सप्ताह यह वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत रही थी।
देश के बड़े शहरों में सड़कों पर यातायात बढ़ गया। नई दिल्ली में यातायात सोमवार को प्रात: 9 बजे 2019 के स्तर से 51 प्रतिशत कम रहा। उससे पिछले सप्ताह यह 54 प्रतिशत कम रहा था। मुंबई में यातायात 58 प्रतिशत कम था। उससे पिछले सप्ताह यह 65 प्रतिशत कम रहा था। देश की अर्थव्यवस्था का जायजा लेने के लिए बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों पर नजर रखता है। आधिकारिक सरकारी आंकड़े वास्तविक अवधि से थोड़े अंतराल के बाद जारी किए जाते हैं। दुनिया भर में विश्लेषक इन्हीं आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं। इन आंकड़ों से कोविड महामारी रोकने के लिए किए गए उपायों के आर्थिक प्रभावों का भी पता चलता है।

Advertisement
First Published - January 31, 2022 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement