facebookmetapixel
Advertisement
CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियमसहकारी समितियों के लिए बदलेंगे नियम! NCDC को मिल सकती हैं नई ताकतेंचीन-पाकिस्तान सीमा के पास Solar-Wind प्रोजेक्ट पर रोक! सरकार ने बनाए नए नियम

मूडीज ने विकास अनुमान घटाकर 9.1 प्रतिशत किया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:42 PM IST

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर रूस-यूक्रेन टकराव के प्रतिकूल असर की वजह सेरेटिंग एजेंसी मूडीज ने गुरुवार को कैलेंडर 2022 में भारत के आर्थिक विकास का अनुमान 40 आधार अंक तक घटाकर 9.1 प्रतिशत कर दिया।
वर्ष 2020 में लॉकडाउन और वर्ष 2021 में कोविड की डेल्टा लहर के बाद अपेक्षा से अधिक दमदार सुधार की वजह से पिछले महीने इसने कैलेंडर वर्ष 2022 में भारत के आर्थिक विकास का अनुमान संशोधित करके सात प्रतिशत से बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया था।
मूडीज ने आज एक बयान में कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए कि भारत कच्चे तेल का एक बड़ा आयातक है, इसलिए वह खास तौर पर तेल के अधिक दामों के प्रति अतिसंवेदनशील है। हालांकि देश अनाज का अधिशेष उत्पादक है और कृषि निर्यात को अधिक प्रचलित कीमतों से अल्पावधि में लाभ होगा।
ईंधन के अधिक और उर्वरक की संभावित लागत से भविष्य में सरकारी वित्त पर बोझ पड़ेगा, जो संभवत: नियोजित पूंजीगत व्यय को सीमित कर देंगे। रेटिंग एजेंसी का कहना है ‘इन सभी कारणों से हमने भारत के लिए वर्ष 2022 के अपने विकास अनुमानों को 0.4 प्रतिशत अंक तक कम कर दिया है।’ मूडीज ने कहा कि अब हम यह उम्मीद करते हैं कि इस साल अर्थव्यवस्था 9.1 प्रतिशत तक बढ़ेगी, इसके बाद वर्ष 2023 में 5.4 प्रतिशत वृद्धि होगी।
यूके्रन पर रूस के हमले ने मुख्य रूप से तीन तरह से वैश्विक आर्थिक पृष्ठभूमि में महत्त्वपूर्ण रूप से बदलाव किया है। पहला, मौजूदा और अपेक्षित आपूर्ति की कमी से होने वाली जिंसों के दामों में वृद्धि विस्तृत अवधि में नुकसानदेह तरीके से अधिक इनपुट लागत और उपभोक्ता मुद्रास्फीति का जोखिम पैदा कर रही है।
दूसरा, वित्तीय और कारोबारी रुकावट से अत्यधिक एकीकृत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम पैदा होता है। तीसरा, सुरक्षा और भू-राजनीति के बढ़े हुए जोखिम धारणा को नुकसान पहुंचाते हुए आर्थिक लागत बढ़ा देंगे और अर्थव्यवस्था पर बोझ डालेंगे।

Advertisement
First Published - March 17, 2022 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement