facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

ढांचागत उद्योग वृद्धि दर हुई 2.4 फीसदी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:16 PM IST

अक्टूबर 2008 में जो औद्योगिक वृद्धि दर नकारात्मक हो गई थी, वह नवंबर 2008 में 2.4 फीसदी हो गई है। हालांकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 5.1 फीसदी थी।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े के तहत औद्योगिक उत्पादन दर में चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में (अप्रैल-नवंबर 2008-09 के दौरान) 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि 2007-08 की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन वृध्दि दर 9.2 फीसदी थी।
अक्टूबर 2008 मेंऔद्योगिक वृध्दि के संशोधित आंकड़े नकारात्मक 0.3 फीसदी रहा, जबकि अस्थाई आंकड़ा नकारात्मक 0.4 फीसदी था। सूचकांक में 80 फीसदी भारांक रखने वाले विमिर्माण क्षेत्र ने नवंबर 2008 में 2.4 की वृध्दि दर दर्ज की, जबकि बिजली उत्पादन 3.1 फीसदी बढ़ा और खनन उत्पादन 0.5 फीसदी बढ़ा।
हालांकि पूंजीगत वस्तु और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु उद्योग का उत्पादन नवंबर में घटा। नवंबर 2008 में कोयला उत्पादन अच्छा रहा और इसमें पिछले नवंबर के 7.7 प्रतिशत की तुलना में 9.8 फीसदी वृध्दि दर्ज की गई। 
सीमेंट उद्योग की वृध्दि पिछले वर्ष की समान अवधि के 5.2 फीसदी की तुलना में 8.7 फीसदी रही।  कच्चे तेल का उत्पादन समीक्षाधीन महीने में पिछले वर्ष की तुलना में 0.5 फीसदी अधिक रहा, जबकि नवंबर 2007 के दौरान इसमें 0.3 फीसदी की वृध्दि दर्ज की गई थी।

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement