facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

महंगाई गिरकर 6.38 फीसदी हुई

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:12 PM IST

ईंधन और कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के चलते थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 20 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 0.23 फीसदी घटकर 6.38 फीसदी हो गई।
महंगाई का दबाव कम होने से भारतीय रिजर्व बैंक के लिए ब्याज दरों में और कमी करना आसान हो सकता है, ताकि आर्थिक वृध्दि दर को ऊंचा बनाए रखने में मदद मिल सके।
पिछले सप्ताह मुद्रास्फीति 6.61 फीसदी और पिछले वर्ष के समान सप्ताह में यह 3.74 फीसदी थी। सरकार द्वारा एक जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार विमान ईंधन के 13 प्रतिशत, तारकोल 7 प्रतिशत , लाइट डीजल 6 प्रतिशत और फर्नेस ऑयल के तीन फीसदी सस्ता होने से ईंधन वर्ग का थोक मूल्य सूचकांक 0.5 फीसदी कम हुआ। 
आयातित खाद्य तेल, नमक, सीमेंट, लोहा और इस्पात के दामों में गिरावट रही। इस दौरान मक्का, बाजरा, ज्वार जैसे मोटे अनाजों, गुड़ और न्यूजप्रिंट की कीमतों में तेजी रही। गत 25 अक्टूबर के अंतिम आंकड़ों पर आधारित गणना में उस सप्ताह मुद्रास्फीति की दर पहले जारी 10.72 फीसदी के स्तर पर बनी रही।

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement