facebookmetapixel
Advertisement
Titan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियम

दफ्तर जाने वालों की बढ़ी तादाद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:45 PM IST

वैश्विक महामारी की तीसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था खुलने की वजह से पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोग काम के लिए जा रहे हैं। सर्च इंजन गूगल के आवागमन के आंकड़ों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोविड-19 को  विश्वव्यापी महामारी घोषित किए जाने से पहले की तुलना में कार्यस्थल आने-जाने का स्तर अब लगभग 19.4 प्रतिशत अधिक है। खुदरा और मनोरंजन केंद्रों पर आना-जाना भी लेखा-जोखा उपलब्ध होने के बाद की किसी भी अवधि के मुकाबले सर्वाधिक रहा।
विमान कंपनियों के यात्रियों की संख्या में इजाफा जारी रहा। नवीनतम सप्ताह के दौरान कुल 18,050 घरेलू उड़ानें हुईं। इन उड़ानों के जरिये 24 लाख यात्रियों को लाया-ले जाया गया।
देश भर में तापमान में इजाफा होने के साथ ही पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन में और तेजी आई। 13 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान देश भर में बिजली कंपनियों ने प्रतिदिन औसतन 421.8 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन किया, जो वित्त वर्ष 21 के इसी सप्ताह के दौरान 413.2 करोड़ यूनिट से चार प्रतिशत अधिक रहा। यह उत्पादन वित्त वर्ष 20 के इसी सप्ताह के मुकाबले 24.3 प्रतिशत अधिक तथा साप्ताहिक आधार पर 2.1 प्रतिशत अधिक रहा। महामारी से पहले वाले वर्ष 2019 के मुकाबले इस नवीनतम सप्ताह के दौरान एक सप्ताह पहले की तुलना में पंजीकृत वाहनों की संख्या में काफी अंतर देखा गया। यह अंतर 15.6 प्रतिशत से बढ़कर 20.8 प्रतिशत हो गया है। इस सप्ताह के दौरान कुल 3,48,973 वाहनों का पंजीकरण हुआ।
नवीनतम सप्ताह के दौरान भारतीय रेलवे द्वारा ढुलाई किए गए सामान की मात्रा में 7.83 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई। एक सप्ताह पहले यह वृद्धि 7.3 प्रतिशत थी। इन वस्तुओं की ढुलाई से होने वाली कमाई की वृद्धि 9.87 प्रतिशत रही, जबकि पहले यह 12.1 प्रतिशत थी।
ग्लोबल लोकेशन प्रौद्योगिकी फर्म टॉमटॉम इंटरनैशनल के आंकड़ों के अनुसार देश की वित्तीय राजधानी में सोमवार सुबह 9 बजे यातायात की भीड़ ने इजाफे का संकेत दिया। पहले के 46 प्रतिशत की तुलना में यह सामान्य से 43 प्रतिशत कम रहा। नवीनतम सप्ताह के दौरान नई दिल्ली का यातायात सामान्य से 34 प्रतिशत कम रहा, जबकि एक सप्ताह पहले यह सामान्य से 32 प्रतिशत कम था।
साप्ताहिक आधार पर अर्थव्यवस्था की गतिविधि की थाह लेने के तरीके के रूप में बिज़नेस स्टैंडर्ड इन सूचकांकों पर नजर रखता है। विस्तृत अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े आम तौर पर तीन महीने के अंतराल के बाद जारी किए जाते हैं। दुनिया भर में विश्लेषक इसी प्रकार के सूचकांकों पर नजर रख रहे हैं। इससे कोविड-19 महामारी के बीच जमीनी स्तर पर तेजी से बदलते हालात का आभास मिलता है। यातायात के आंकड़े सोमवार 14 मार्च तक के हैं, जबकि गूगल के आंकड़े 8 मार्च तक के हैं। अन्य सभी आंकड़े रविवार 13 मार्च तक के हैं।

Advertisement
First Published - March 14, 2022 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement