facebookmetapixel
Advertisement
रूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिजएमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेजट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकारभारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य का खुलासा, 10 गुना कमाई का अंतरघर बैठे बनेगा बच्चों का ब्लू आधार कार्ड, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानें आसान तरीकाShare Market: Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार, अब कहां तक जाएगी तेजी?यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोक

भारत में प्राइवेट नौकरी में भर्ती थमी, आईटी सेक्टर में संकट जारी: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 3:44 PM IST
Rural and Urban Employment Boom: India’s Unorganised Sector Hits 15 Crore Jobs

भारत में कार्यालय में बैठकर काम करने वाले पेशेवरों (व्हाइट कॉलर) के लिए मई में नियुक्ति गतिविधियों में वृद्धि स्थिर रही है। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, मई, 2023 में दफ्तर में बैठकर काम करने वाले पेशेवरों की नौकरियों के लिए कुल 2,849 विज्ञापन निकाले गए। मई, 2022 में यह संख्या 2,863 थी।

रिपोर्ट कहती है कि मई में तेल एवं गैस क्षेत्र में नई नौकरियों में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नियुक्तियां मई, 2022 से कम यानी 23 प्रतिशत रहीं।

नौकरी.कॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल ने कहा कि रियल एस्टेट, बैंकिंग, तेल एवं गैस और फार्मा जैसे क्षेत्रों में नियुक्तियों में वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था की विविधता को दर्शाती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटी क्षेत्र की नियुक्ति गतिविधियां चिंता का विषय है। लगभग सभी तरह की आईटी कंपनियों..मसलन वैश्विक प्रौद्योगिकी फर्म, बड़ी आईटी सेवा कंपनियों, प्रौद्योगिकी केंद्रित स्टार्टअप और यूनिकॉर्न में नियुक्ति गतिविधियां घटी हैं।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 3:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement