facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ होगा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:35 PM IST

पिछले चार महीने से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये से कम ही रहा है मगर सरकारी अधिकारियों को उम्मीद है कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) अक्टूबर से लगातार 1.5 लाख करोड़ रुपये जीएसटी बटोरने में कामयाब रहेगा। 
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के राजस्व सचिव तरुण बजाज कहते हैं, ‘पिछले दो महीनों से हम लगातार डेढ़ लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, हम कभी 2,000 करोड़ तो कभी 6,000 करोड़ रुपये से चूक जा रहे हैं। अक्टूबर में हम जो राजस्व प्राप्त करेंगे उसके नतीजे 1 नवंबर को आएंगे। मुझे उम्मीद है कि उसके बाद सीबीआईसी सरकार के लिए हर महीने 1.5 लाख करोड़ जीएसटी बटोरने में सफल रहेगा।’
अगस्त में जीएसटी संग्रह 1.43 लाख करोड़ रुपये था और जुलाई में यह करीब 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा। जून में जीएसटी संग्रह 1.45 लाख करोड़ रुपये था और मई में 1.40 लाख करोड़ रुपये रहा। अप्रैल में संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। उस महीने यह सर्वकालिक 1.67 लाख करोड़ रुपये के शीर्ष पर था।
हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीबीआईसी के अधिकारियों के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया है, लेकिन सरकार के लिए अधिक राजस्व संग्रह के उनके प्रयासों की सराहना करती हैं। 

Advertisement
First Published - September 14, 2022 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement