facebookmetapixel
Advertisement
Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वरFIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्डऑटो कंपनियों का बड़ा संकट! टेक्नोलॉजी में भारी निवेश के बावजूद समय पर नहीं आ रहीं नई कारेंबैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया विंडफॉल टैक्स

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:26 PM IST

 सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया विंडफॉल टैक्स  
 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ,सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एटीएफ पर नए शुरू किए गए विंडफॉल टैक्स को घटा दिया है।
 
20 जुलाई से प्रभावी, पेट्रोल निर्यात पर 6 रुपये प्रति लीटर कर को पूरी तरह से हटा दिया गया है।   पेट्रोल, डीजल, जेट ईंधन और कच्चे तेल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स  में बुधवार को कटौती की गई है। सरकार ने ये कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कमी आने के बाद उठाया है।
 
इस फैसले से रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी शीर्ष ईंधन निर्यातकों और  तेल और प्राकृतिक गैस निगम  (ओएनजीसी) जैसी  तेल उत्पादक कंपनियों को राहत मिलेगी।
 
केंद्र ने पेट्रोल के निर्यात पर 6 रुपये प्रति लीटर कर को पूरी तरह से हटा दिया है। वहीं  विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर 6 रुपये प्रति लीटर कर से से घटाकर 4 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा, डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर से कम करके 11 रुपये कर दिया है। देश में उत्पादित कच्चे तेल (क्रूड)  पर 27 प्रतिशत टैक्स कटौती के बाद इसे 17,000 रुपये प्रति टन कर दिया गया है।
 
विंडफॉल टैक्स  क्या है और क्यों लगाया जाता है ?
 
 विंडफॉल टैक्स कंपनियों पर लगाया जाने वाला एकमुश्त कर है,  जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने आमतौर पर असामान्य रूप से अनुकूल बाजार कारकों  जैसे कीमतों में उछाल हो या किसी निश्चित उत्पाद की मांग में वृद्धि  के कारण अनुचित रूप से उच्च लाभ कमाया है।
 
"केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 5ए द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए … केंद्र सरकार, इस बात से संतुष्ट है कि ऐसा करना जनहित के लिए आवश्यक है … और अधिसूचना में कहा गया है कि यह 20 जुलाई से लागू होगा …"
 
1 जुलाई को, केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन के निर्यात और कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन पर अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था। इस शर्त के साथ कि निर्यातकों को पहले घरेलू बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।
 
इसके बाद, भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और एटीएफ के निर्यात पर 6 रुपये प्रति लीटर (करीब 2.2 डॉलर प्रति बैरल) का भुगतान कर रही थीं। और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर (करीब 26.3 डॉलर प्रति बैरल) का भुगतान कर रही थीं।
 
मंदी की आशंका  के बीच, मध्य जून से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है।
 
बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 39 सेंट से गिरकर 106.96 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीँ यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 62 सेंट से गिरकर 103.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
 

Advertisement
First Published - July 20, 2022 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement