facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

सरकार की अगले दो महीनों में 22 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की योजना

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:05 PM IST

सरकार की नवंबर और दिसंबर में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा में 22 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की योजना है। ब्लॉकों के लिए निविदाओं को आमंत्रित करने का नोटिस सितंबर में जारी किया गया था। खान मंत्रालय के अनुसार जिन खदानों की नीलामी की जानी है उनमें छह लौह अयस्क ब्लॉक, चूना पत्थर और सोने के तीन-तीन ब्लॉक, बॉक्साइट के दो ब्लॉक, तांबा, फॉस्फोराइट और ग्लौकोनाइट के एक-एक ब्लॉक शामिल हैं।
महाराष्ट्र में खदानों की नीलामी जहां अगले महीने की जाएगी, वहीं उत्तर प्रदेश और गोवा में खदानों की बिक्री दिसंबर में की जाएगी। सरकार ने खनिज ब्लाकों के आवंटन की प्रक्रिया 2015-16 में नीलामी के जरिये शुरू की थी। व्यवस्था शुरू होने के बाद से अब तक कुल 180 से अधिक खनिज ब्लॉकों की बिक्री की जा चुकी है। मंत्रालय को वर्ष 2024 के अंत तक 500 खदानों की नीलामी की उम्मीद है। खनन क्षेत्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 2.5 प्रतिशत का योगदान है, जिसे बढ़ाकर पांच प्रतिशत करने की मंशा है। 

Advertisement
First Published - October 5, 2022 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement