facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

आर्थिक अपराध करने वालों की खैर नहीं, सरकार लाने जा रही ‘यूनिक कोड’

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 9:01 PM IST
fraud

सरकार एक नया मैकैनिज्म शुरू करने की योजना बना रही है, जिसके तहत आर्थिक अपराधों की आरोपी कंपनियों और व्यक्तियों को एक “यूनिक कोड” सौंपा जाएगा, जो उनके PAN या आधार से जुड़ा होगा। कोड अल्फा-न्यूमेरिक, सिस्टम-जेनरेट होगा, कहने का मतलब है कि इसमें अंग्रेजी के अक्षर और अंक होंगे।

इस तरह से जैसे ही कोई पुलिस यूनिट या केंद्रीय जांच एजेंसी आरोपी से संबंधित डेटा को राष्ट्रीय आर्थिक अपराध रिकॉर्ड (एनईओआर) में डालेगी, ये कोड खुद ही सिस्टम से जनरेट हो जाएंगे। अभी इस सिस्टम पर काम शुरू होना है, ऐसे में राष्ट्रीय आर्थिक अपराध रिकॉर्ड एजेंसी के काम शुरू करते ही यह नया सिस्टम अपराधियों की नकेल कसने लगेगा।

यह कदम आरोपी फर्मों या व्यक्तियों के खिलाफ जांच को तेजी से शुरू करने में मदद करेगा, क्योंकि मौजूदा तंत्र में जांच शुरू करने के लिए एजेंसी को चार्जशीट दाखिल करने या अभियोजन पक्ष की शिकायत को साझा करने तक इंतजार करना पड़ता है। कोड को ‘यूनिक इकोनॉमिक ऑफेंडर कोड’ का नाम दिया जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर आरोपी एक व्यक्ति है, तो यह कोड उसके आधार नंबर से जुड़ जाएगा और अगर कंपनी है तो उसके PAN के साथ जुड़ जाएगा।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement