9.4 प्रतिशत रहेगी जीडीपी वृद्धि : इंडिया रेटिंग्स

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 1:47 AM IST

रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 22) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है, जबकि एजेंसी ने पहले 9.1 से 9.6 प्रतिशत के बीच वृद्धि का अनुमान लगाया था। पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 15.3 प्रतिसथ, दूसरी तिमाही में 8.3 प्रतिशत और शेष 2 तिमाहियों में 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया है। 
रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि जून में जीडीपी वृद्धि 9.6 प्रतिशत रहेगी, अगर देश में इस साल 31 दिसंबर तक सभी वयस्कों टीकाकरण कर लिया जाता है। और अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रहेगी। इंडिया रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र पंत ने कहा, ‘अगर टीकाकरण की रफ्तार देखें तो यह करीब निश्चित है कि भारत 31 दिसंबर तक सभी वयस्कों का टीकाकरण नहीं कर पाएगा।’

एजेंसी का अनुमान है कि अब से रोजाना 52 लाख खुराक किया जाएगा और मार्च तक 88 प्रतिशत से ज्यादा लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण  हो जाएगा और शेष लोगों को पहली खुराक लग जाएगी। इक्रा के प्रधान अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि इसके बावजूद वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत से कम रहने की उम्मीद नहीं है क्योंकि अर्थव्यवस्था में कुछ निश्चित सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

First Published : August 20, 2021 | 12:05 AM IST