Skip to content
  शुक्रवार 2 जून 2023
Trending
June 2, 2023Women’s Junior Asia Cup 2023 hockey: भारतीय महिला टीम की नजरें पहले जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब परJune 2, 2023PM Modi शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडीJune 2, 2023Maharashtra SSC Result 2023: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजीJune 2, 2023राजस्‍थान में 17 खेल स्टेडियम के लिए 25.50 करोड़ रुपएJune 2, 2023Kore Digital IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें इस IPO की 10 अहम बातेंJune 2, 2023BRICS देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोरJune 2, 2023BCCI ने एसीसी इमर्जिंग महिला Asia Cup के लिये भारत ए टीम का किया ऐलानJune 2, 2023ई-कॉमर्स मंच Meesho ने 50 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कियाJune 2, 2023Apple की PLI 2.0 योजना में दिलचस्पी नहीं! सब्सिडी के लिए आवेदन करने की संभावना कमJune 2, 2023FD या Debt Mutual Fund, टैक्स के मामले में क्या है बेहतर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अर्थव्यवस्था  भारत में बढ़ने लगे विदेशी सैलानी
अर्थव्यवस्था

भारत में बढ़ने लगे विदेशी सैलानी

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता| नई दिल्ली—August 5, 2022 12:02 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही दोबारा शुरू होने तथा कोविड नियमों में ढील के साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी भी विदेशी पर्यटकों की संख्या 2019 के मुकाबले काफी कम है। 

मई में देश में कुल 423,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे जो अप्रैल की अपेक्षा 7.8 फीसदी अधिक थे। पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अप्रैल और मार्च में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या क्रमशः 392,930 और 342,308 थी। जनवरी से मई के बीच अमेरिका, बांग्लादेश, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा शीर्ष पांच देश थे जहां से सबसे अधिक (लगभग 65 फीसदी) पर्यटक आए थे। इसमें सबसे अधिक योगदान अमेरिका का था जहां से 25 फीसदी से अधिक पर्यटक आए थे।
जनवरी से मई तक आने वाले पर्यटकों की संख्या की अगर पिछले साल की इसी समयावधि से तुलना करें तो यह संख्या 437,225 से बढ़ कर 16 लाख से अधिक हो गई है। बीते वर्ष देश इस समयावधि में कोरोना महामारी से जूझ रहा था। 2019 के पहले पांच महीनों की तुलना में इस साल यह संख्या 64 फीसदी कम है। वर्ष 2019 में जनवरी से मई के बीच भारत में 45 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आए थे।

 
सरकार ने मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर रोक लगा दी थी। कुछ महीनों बाद भारतीय नागरिक और विदेशी नागरिकों की कुछ श्रेणियों के लिए धीरे-धीरे यात्रा की इजाजत दी गई थी। इनमें व्यावसायिक, स्वास्थ्य और मेडिकल से जुड़े लोग, इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे। पर्यटक वीजा अक्टूबर 2021 से दोबारा दिए जाने लगे लेकिन शुरुआत में चार्टर्ड उड़ानों से यात्रा करने वालों को ही अनुमति मिली थी। नवंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए अनुमति मिल गई थी।
 
मुफ्त पर्यटक वीजा 
सरकार ने पर्यटन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए मार्च के अंत तक पर्यटन योजना के तहत 338,000 से अधिक मुफ्त पर्यटक वीजा जारी किए थे। पिछले साल जुलाई में ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि सरकार पर्यटन क्षेत्र को दोबारा मजबूती देने के लिए मार्च के अंत तक 500,000 मुफ्त वीजा देगी।

केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह का कहना है कि सरकार के पास घरेलू पर्यटन को बढ़ाने के लिए दोहरी नीति है। सरकार का पर्यटन स्थल के बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटकों को अच्छे अनुभव तथा कुशल मार्केटिंग पर ध्यान है। सिंह कहते हैं : ‘हमने उन देशों पर ध्यान दिया है जहां से हमारे यहां पर्यटक अधिक आते हैं। हम इसके लिए एक टीम का गठन कर चुके हैं। हम ऑनलाइन प्रचार पर भी ध्यान दे रहे हैं।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हम उन देशों में कार्यक्रम तथा कई अभियान चला रहे हैं। आने वाले महीनों में हम और घरेलू यात्रा में वृद्धि देखेंगे। सितंबर से त्योहारों की शुरुआत के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।’

हालांकि ट्रैवल कंपनियों का मानना है कि सरकार विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रही है। उपभोक्ताओं की दिलचस्पी भारत के प्रति कम है। क्रिएटिव ट्रैवल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राजीव कोहली ने कहा कि सरकार की ओर से विज्ञापन, प्रचार और प्रबंधन का भी कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहा है।

थॉमस कुक इनबाउंड ट्रैवल डिवीजन के प्रबंध निदेशक दीपक देवा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अक्टूबर तक व्यापार में तेजी आएगी। चीन विदेशी पर्यटकों के लिए बंद है और श्रीलंका में संकट के कारण भारत के पास पर्यटन के लिए एक बड़ा अवसर है। अगर हम अभी इसका लाभ नहीं उठाते हैं तो यह एक भारी गलती होगी। हमें अपने मार्केटिंग प्रयासों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। सरकार को ब्रिटेन के नागरिकों के लिए ई-वीजा जारी करना चाहिए। ब्रिटेन भारतीय पर्यटन के लिए एक प्रमुख बाजार है। जब तक सरकार ये कदम नहीं उठाती, तेज वृद्धि संभव नहीं होगी।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने कहा, ‘बढ़ोतरी नहीं होने का एक और कारण देश में महंगी हवाई यात्रा और महंगे होटल हैं। इसके अलावा ब्रिटेन और कनाडा के नागरिकों को ई-वीजा जारी नहीं किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले 6-8 महीनों में इन मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।’

2019FOREIFNIndiaTourist
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अर्थव्यवस्था

अर्थव्यवस्था की बढ़ेगी रफ्तार, दूसरे अहम आंकड़ों से मिले वित्त वर्ष 24 के शानदार रहने के संकेत

June 1, 2023 11:26 PM IST
अर्थव्यवस्था

मैन्युफैक्चरिंग PMI में आई 31 महीने की रिकॉर्ड तेजी, मजबूत मांग और आउटपुट में बढ़ोतरी बड़ी वजह

June 1, 2023 10:46 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

आईटी शुल्क पर होगी भारत व यूरोपीय संघ के बीच बात

June 1, 2023 10:40 PM IST
अर्थव्यवस्था

GDP में हुआ इजाफा, मगर नहीं उबर पाया खनन क्षेत्र

June 1, 2023 10:22 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

आईटी शुल्क पर होगी भारत व यूरोपीय संघ के बीच बात

June 1, 2023 10:40 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे: मोदी

June 1, 2023 10:36 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंग

June 1, 2023 8:14 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2023 में कोयम्बटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम भारत में पहला स्थान

June 1, 2023 7:51 PM IST
आपका पैसा

क्या 2000 Rupee Note जमा करने पर देना पड़ेगा Income Tax ? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

June 1, 2023 6:53 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत में मोटो जीपी का सबसे सस्ता टिकट 800 रूपये का

June 1, 2023 6:07 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


Women's Junior Asia Cup 2023 hockey: भारतीय महिला टीम की नजरें पहले जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब पर

June 2, 2023 2:04 PM IST

PM Modi शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

June 2, 2023 2:03 PM IST

Maharashtra SSC Result 2023: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

June 2, 2023 1:57 PM IST

राजस्‍थान में 17 खेल स्टेडियम के लिए 25.50 करोड़ रुपए

June 2, 2023 1:48 PM IST

Kore Digital IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें इस IPO की 10 अहम बातें

June 2, 2023 1:45 PM IST

Latest News


  • Women’s Junior Asia Cup 2023 hockey: भारतीय महिला टीम की नजरें पहले जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब परJune 2, 2023
  • PM Modi शनिवार को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडीJune 2, 2023
  • Maharashtra SSC Result 2023: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजीJune 2, 2023
  • राजस्‍थान में 17 खेल स्टेडियम के लिए 25.50 करोड़ रुपएJune 2, 2023
  • Kore Digital IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें इस IPO की 10 अहम बातेंJune 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us