facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

FM निर्मला सीतारामण ने ADB प्रमुख से की मुलाकात, क्लाइमेट फाइनेंस को लेकर की चर्चा

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 4:59 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान उन्होंने कहा कि एडीबी जलवायु को लेकर सस्ती दर पर और वित्तपोषण के साथ भारत का समर्थन करे क्योंकि देश की प्रगति का क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर काफी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

सीतारमण ने यहां बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि भारत एडीबी की सरकारी समेत सभी प्रकार की गतिविधियों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण देश है। उन्होंने बैंक की कर्ज देने की क्षमता बढ़ाने को लेकर अनूठी वित्तपोषण व्यवस्था के लिये एडीबी को समर्थन देने की भी बात कही।

सीतारमण ने एडीबी को सलाह दी कि वह आत्ममंथन करे और आकलन करे कि बैंक कैसे प्रभावी तरीके से विकासशील देशों का समर्थन कर सकता है। वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एडीबी से भारत को सस्ती दर पर और जलवायु वित्तपोषण के साथ समर्थन देने का आग्रह किया है। इसका कारण यह है कि भारत की आर्थिक प्रगति का क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।’’

बैठक के दौरान असाकावा ने अपने सदस्य देशों को 100 अरब डॉलर का जलवायु वित्त प्रदान करने की एडीबी की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही एशिया और प्रशांत क्षेत्र में जलवायु के लिये एडीबी की अनूठी वित्त सुविधा के समर्थन के लिये भारत को धन्यवाद दिया। इससे पहले, एडीबी के अध्यक्ष ने बैंक के नवीनतम जलवायु वित्त कार्यक्रम- एशिया और प्रशांत क्षेत्र में जलवायु के लिये अनूठी वित्त सुविधा (आईएफ-सीएपी)…की घोषणा की।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement