फिक्की ने लगाया 9.1 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 12:26 AM IST

उद्योग मंडल फिक्की ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 9.1 प्रतिशत की दर से बढऩे की उम्मीद है। फिक्की ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के बाद अब आर्थिक सुधार अपनी पकड़ मजबूत करता दिखाई दे रहा है।  फिक्की के आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण में यह भी कहा कि मौजूदा त्योहारी सत्र में रफ्तार को समर्थन मिलेगा। पिछले सर्वेक्षण (जुलाई 2021) में 9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया था।    

First Published : October 7, 2021 | 11:44 PM IST